मीडिया रिपोर्ट की माने तो, कंपनी के इस हैंडसेट का हर एक कैमरा अपना फोक्स एक ऑब्जेक्ट पर सेट करता है। इसके बाद किसी भी ऑब्जेक्ट पर फोक्स करने पर सभी सेंसर अपनी फोटो खींचते हैं जिसके बाद एक प्रोसेसर उन फोटो को मिलाकर एक कर देता है। इस बाद ली गई फोटो पूरी साफ दिखाई देगी और फोटो की क्वालिटी भी बेहतर होगी। इसके अलावा इसमें ब्लर करने का भी ऑप्शन होगा। इस कंपनी का फोक्स एक अच्छे कैमरे वाले स्मार्टफोन को बनाने का है। वहीं, फोटोग्राफी के शोकीनो के लिए यह हैंडसेट बेहतर विकल्प साबित होगा।