भारत में व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए इस नए फीचर को पेश किया जा रहा है। व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के जरिए प्रोडक्ट खरीदने या बेचने वाली कई कंपनियां ग्रुप के अन्य सदस्यों के अनचाहे मैसेज भेजने को लेकर परेशान रहती है। अब इस फीचर के आ जाने के बाद ग्रुप में गैर-ज़रुरी मैसेज भेजने वाले सदस्यों से छुटकारा मिलेगा। ख़बरो की माने तो, इस फीचर को एंड्रॉयड, IOS और विंडोज फोन के स्टेबल वर्जन के लिए रोलआउट किया जा रहा है।