भारत में इस फोन की कीमत 18,990 रुपये है। वहीं, इस फोन की बिक्री आज से शुरू कर दी गई है। फोन को सैमसंग इंडिया के ई-स्टोर, पेटीएम, फ्लिपकार्ट और ऐमज़ॉन पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस हैंडसेट के सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को 3 कलर ब्लू, ब्लैक और गोल्ड में बेचा जाएगा।