3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivo Carnival 2020 सेल शुरू, 2,390 रुपये में बेचा जा रहा है Vivo U10

Vivo Carnival 2020 Sale शुरू Vivo U10 पर मिल रहा है 6,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर स्नैपड्रैगन 665 AIE प्रोसेसर

1 minute read
Google source verification

image

Pratima Tripathi

Jan 06, 2020

Vivo U20 Flash Sale Today

Vivo U20

नई दिल्ली: चीन की टेक कंपनी वीवो ने Vivo Carnival 2020 सेल का आयोजन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर किया है। ये सेल आज से शुरू हो गयी है जो 9 जनवरी 2020 तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को वीवो के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए विस्तार से बताते हैं कि वीवो के किन-किन स्मार्टफोन पर किस तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

vivo u10 कीमत

इस सेल के दौरान ग्राहक Vivo U10 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज को 8,490 रुपये, 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज को 8,990 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,990 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। इसके अलावा फोन पर 6,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये का फायदा मिलेगा।

Vivo U10 स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.35 इंच का एचडी प्लस हैलो फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेज्यूलेशन (720x1544) पिक्सल, एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89% का है। फोन में क्वॉल-कोम स्नैपड्रैगन 665 AIE प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है। ग्राहक फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक कलर ऑप्शन पर खरीद सकते हैं।

Vivo U10 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का Wide Angle, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का For Clarity और तीसरा 2 मेगापिक्सल का Portrait Bokeh है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी की माने तो इसे 10 मिनट करने पर 4.5 घंटे का टॉक-टाइम मिलेगा।

Story Loader