इस हाल में मिला शव
बिलारी क्षेत्र के गांव सनाई में गांव निवासी चंद्रपाल आयु 40 वर्ष कल शाम से अपने घर से लापता था। आज सुबह के समय कुछ ग्रामीणों ने गांव के ही किनारे गन्ने के खेत के किनारे पडा हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गांव के ही अमर सिंह से पांच दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसी ने धमकी भी दी थी।
Saharanpur Live: जमीन मिलते ही बनाएंगे विश्वविद्यालय, लोगों को एयरपोर्ट का भी तोहफा : सीएम योगी
एक गिरफ्तार
वहीँ बिलारी थाना पुलिस के साथ ही एसपी देहात उदय शंकर सिंह भी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था। और अक्सर उसका झगड़ा हो जाता था। परिजनों की शिकायत पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बाकि छानबीन जारी है।