scriptLok Sabha Election 2024: चंद्रशेखर पर जमकर हमलावर हुईं मायावती, जनसभा को किया संबोधित | Mayawati fiercely attacks Chandrashekhar in Bijnor | Patrika News
मुरादाबाद

Lok Sabha Election 2024: चंद्रशेखर पर जमकर हमलावर हुईं मायावती, जनसभा को किया संबोधित

Bijnor News: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपा कांग्रेस और नगीना से चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर जमकर प्रहार किए।

मुरादाबादApr 17, 2024 / 12:57 pm

Mohd Danish

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि चंद्रशेखर को भाजपा और कांग्रेस द्वारा बसपा के वोट बैंक को बांटने के लिए संगठन बनाने और चुनाव लड़ने वाला बताया। कहा यह पार्टियां और लोग चुनाव में आपको बांटकर बसपा के प्रत्याशियों को हराने के लिए खड़े होते हैं।
उन्होंने चंद्रशेखर को भाजपा और कांग्रेस द्वारा बसपा के वोट बैंक को बांटने के लिए संगठन बनाने और चुनाव लड़ने वाला बताया। कहा, यह पार्टियां और लोग चुनाव में आपको बांटकर बसपा के प्रत्याशियों को हराने के लिए खड़े होते हैं। इनका मकसद जीतना नहीं है। नगीना सीट पर ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसी पार्टियों और लोगों को एक भी वोट मत देना।

बिजनौर और नगीना में जनसभा को मायावती ने किया संबोधित

मायावती बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में बिजनौर और नगीना लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासन में हुए मुजफ्फरनगर दंगे में जाट समाज का उत्पीड़न किया गया। ऐसा करके आपस में नफरत पैदा की गई। अब हम एकता कराएंगे।
यह भी पढ़ें

बसपा के रोड शो में लगने लगे आजम खान के नारे, प्रत्याशी ने कहा- वे लोगों के दिलों की धड़कन

भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस की भांति भाजपा ने भी केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। मायावती ने कहा कि आज किसान परेशान है। हमने सबसे ज्यादा गन्ना मूल्य बढ़ाया। कहा कि सपा अब किस मुंह से वंचितों, पिछड़ों का वोट मांग रही है।

Home / Moradabad / Lok Sabha Election 2024: चंद्रशेखर पर जमकर हमलावर हुईं मायावती, जनसभा को किया संबोधित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो