scriptअस्पताल में घायल दूल्हा बोला निकाह कुबूल है, जानिए क्या है पूरा मामला | nikah in government hospital due to groom injured | Patrika News
मुरादाबाद

अस्पताल में घायल दूल्हा बोला निकाह कुबूल है, जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्य बातें

घायल दूल्हे का अस्पताल में पढ़ा गया निकाह
प्रेमिका के घरवालों की पिटाई में हुआ घायल
पंचायत के बाद हुआ दोनों के निकाह का फैसला

मुरादाबादAug 02, 2019 / 12:01 pm

jai prakash

moradabad

अस्पताल में घायल दूल्हा बोला निकाह कुबूल है, जानिए क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल में गुरूवार शाम अनोखा नजारा दिखा। यहां सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक युवक का निकाह पढ़वाया जाने लगा तो आसपास के मरीज और स्टाफ हैरान रह गए। जिससे उत्सुकता वश लोगों की भीड़ लग गयी। जबकि निकाह पढ़ने वाले दूल्हे की हालत ऐसी थी कि उसके रिश्तेदार उसे संभाल रहे थे। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले युवक पड़ोस की युवती के साथ फरार हो गया था। जिस पर लड़की पक्ष ने लड़के की पिटाई कर दी थी। जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में हुई पंचायत के बाद दोनों का निकाह करवा दिया गया।

फर्जी लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर के लोगों को बनाते थे अपना निशाना, आपके साथ भी तो नहीं हुई ऐसी ठगी?

पंचायत के बाद हुआ निकाह

जिला अस्पताल में निकाह के समय गवाह के रूप में मौजूद लड़के के चाचा मोहम्मद शफी ने चौंकाने वाली वाली बात बताते हुए कहा कि लड़का शाहनवाज, लड़की आसमा को लेकर चला गया था। जब वो मिल गए तो उसके बाद लड़के को मारा तोड़ा गया फिर पुलिस केस किया गया। निकाह के बाद ही सब विवाद खत्म होने की बात लड़की पक्ष की ओर से रखी गई तो लड़का पक्ष तैयार हो गया। दोनों पक्ष मेरे रिश्तेदार हैं और दोनों की रजामंदी से निकाह हुआ है।

Ghaziabad: पत्‍नी ने फ्लैट में पति को दूसरी महिला के साथ इस हाल में पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

घर से फरार हो गए थे दोनों

परिजनों ने घटनाक्रम कैमरे के सामने न बताते हुए जानकारी दी कि सोमवार 29 जुलाई को आसमा के परिजनों को उत्तरांचल के रुड़की शहर में होने की सूचना मिली तो परिजनों ने आसमा और प्रेमी शाहनवाज को रुड़की में पकड़ लिया और दोनों की शादी करवाने के बहाने मुरादाबाद वापस ले आए। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद आकर आसमा के परिजनों ने शहनावाज को घर में बंद करके बहुत पीटा हालत गंभीर होने पर शाहनवाज को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

 

तीन दिन पहले पीटा था

पिटाई से नाराज परिजनों ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। जिस पर परिजनों और गवाहों की मौजूदगी में काजी मोहम्मद अख़लाक़ ने मुरादाबाद जिला अस्पताल के वार्ड में गुरूवार का निकाह पढ़वाया। निकाह में मैहर की 50000 की रकम रखी गई और गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए। फिलहाल दोनों पक्ष अब रिश्तेदार तो बन गए हैं, लेकिन 3 दिन पहले लड़के को इतना पीटा गया था कि वो अस्पताल में पड़ा है और बोलने व उठने की स्थिती में नहीं है। निकाह के समय उसे एक व्यक्ति द्वारा सहारा देकर बैठा रखा था। कुबुलनामे के समय उसकी आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। इससे पहले लड़की के घर पर ही निकाह की रस्म काजी द्वारा गवाहों की मौजूदगी में ही पूरी की गई।

इस शहर में नाग मंदिर से जुड़ी मान्यता को जानकर हो जाएंगे हैरान

निकाह की चर्चा

उधर पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी। फ़िलहाल अस्पताल में में निकाह की चर्चा पूरे शहर में आम है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो