scriptLockdown: मुरादाबाद में पार्षद ने खुद मशीन खरीद शुरू कर दिया इलाके का सैनिटाइजेशन | parshad sainitization area himself after lockdown | Patrika News
मुरादाबाद

Lockdown: मुरादाबाद में पार्षद ने खुद मशीन खरीद शुरू कर दिया इलाके का सैनिटाइजेशन

Highlights -कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का है लॉकडाउन -शहर के सभी वार्डों को किया जा रहा है सैनिटाइज -पार्षद ने खुद मशीन मंगवा क्षेत्र में शुरू कर दिया सैनिटाइजेशन -जनपद में अभी तक एक मरीज मिला है कोरोना पॉजिटिव

मुरादाबादMar 31, 2020 / 12:37 pm

jai prakash

parshad.jpg

मुरादाबाद: कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है। इसमें लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गयी है। वहीँ इसका पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी सख्ती कर दी है। यही नहीं इसे सफल बनाने में कई लोगों का सहयोग भी सामने आ रहा है। कुछ ऐसी ही तस्वीर मुरादाबाद में भी सामने आई है। यहां वार्ड 7 के पार्षद अजय दिवाकर उर्फ़ अजय जादूगर खुद ही स्प्रे मशीन लेकर अपने इलाको को सैनिटाइज करने लगे। बोले की सरकारी कर्मियों पर काम का दबाब ज्यादा है। सबको अपने आसपास साफ-सफाई खुद करना चाहिए। निश्चित ही हम महामारी से जीत जाएंगे।

मुख्यमंत्री का मेरठ दौरा रद्द, जानिए गाजियाबाद के बाद यहां क्यों नहीं आए सीएम

खुद खरीद ले स्प्रे मशीन
लॉक डाउन के चलते सड़के और बाजार सूने पड़े हुए हैं, लेकिन उसके बाद भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। जिसे कंट्रोल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार जी जान से जुटी हुई है। इसी क्रम में मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र के नवीन नगर वार्ड नम्बर 7 से आज जो तस्वीर सामने आई है, वो आम जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा दायक है। दरअसल वार्ड 7 से भाजपा पार्षद अजय दिवाकर अपने इलाके को सेनेटाइज करने के लिए खुद ही निकल पड़े। इनके अनुसार इन्होंने एक सेनेटाइजर मशीन खरीद कर अपने वार्ड को कोरोना वायरस से सुरक्षित करने की ठान ली है। जिसके चलते आज वो खुद मशीन उठाकर सेनेटाइज करने में लगे हुए है। निगम पार्षद अजय दिवाकर का कहना है, कि सरकार पूरे देश के लिए कर रही है, हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग ऐसे बुरे समय मे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाये।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो