प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह कटारिया ने विवादित बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार कन्हैयालाल दर्जी के हत्यारोपियों को लाल किले पर खड़ा करके गोली मारे। यदि सरकार ऐसा नहीं कर सकती है तो कन्हैया लाल के हत्यारों को करणी सेना को सौंप दिया जाए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से नारा लगवाए… कन्हैया के हत्यारों को… गोली मारो..को और नूपुर शर्मा जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। करणी सेना करीब एक घंटा तक कलेक्ट्रेट परिसर में ही नारेबाजी करती रही।
यह भी पढ़ें –
कांवड़ यात्रा के दौरान इतने दिन बंद रहेंगी सभी मीट की दुकानें, आदेश जारी पुलिस अधिकारी बने रहे मूकदर्शक इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं के हाथों में नूपुर शर्मा के समर्थन वाले और कन्हैयालाल के हत्यारोपियों के विरोध वाले पोस्टर भी थे। कार्यकर्ता जमकर भड़काऊ नारे लगा रहे थे। लेकिन, पुलिस अधिकारी और फोर्स मूकदर्शक बनी रही।
यह भी पढ़ें –
कन्हैयालाल की तरह हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता को मिल रही काटने की धमकी विहिप कार्यकर्ताओं से हुई थी पुलिस की झड़प बता दें कि दो दिन पूर्व ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी नूपुर शर्मा के समर्थन में जुलूस निकालते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस अधिकारियों के सामने ही भड़काऊ नारेबाजी की थी। जिसके चलते विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस फोर्स झड़प भी हुई थी।