मुरादाबाद: मुरादाबाद स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में दो दिवसीय पीपीएस अधिकारीयों की रीयूनियन आयोजित की जा रही है। जिसमें शनिवार को सूबे की पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह भी भाग लेंगे। इस सेमीनार में अकादमी में ट्रेनिंग लेने वाले सभी अधिकारी बुलाये गए हैं। जिन्होंने अपने अब तक अनुभव साझा करने के साथ ही मौजूदा चुनौतियों पर भी चर्चा की। आज मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग गोपाल गुप्ता रहे।