scriptबर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, तापमान 5 डिग्री पहुंचा, इन जिलों में पड़ेगी ‘कड़कड़ाती ठंड’ | Icy winds increase cold, temperature reaches 5 degrees | Patrika News
मोरेना

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, तापमान 5 डिग्री पहुंचा, इन जिलों में पड़ेगी ‘कड़कड़ाती ठंड’

-सर्दी का सितम जारी -शहर के बाहरी इलाकों में छायी रही धुंध

मोरेनाJan 15, 2021 / 11:40 am

Ashtha Awasthi

मुरैना। पूरे मध्यप्रदेश में ठंड (weather forecast) अपना कहर बरपा रही है। मकर संक्रांति पर गुरुवार को सूर्य नारायण उत्तरायण हो चुके हैं। आसमान पूरी तरह साफ (weather update) है। प्रदेश का उत्तरी भाग बीते 4 दिन से शीतलहर की चपेट में है। वहीं प्रदेश के मुरैना जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आज सुबह जिले का तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शहर के बाहरी इलाकों में धुंध छायी रही। जिसके कारण विजिबिलिटी 100 मीटर रही।

ephn_9uvqaenhsn.jpg

गुलाबी ठंड बरकरार

मौसम विभाग का कहना है कि एक प्रति चक्रवात बनने के कारण हवाओं का रुख भी बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी हवाओं का दखल बढ़ने से अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। दो दिन बाद धूप में तल्खी बढ़ने लगेगी। साथ ही रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से गुलाबी ठंड बरकरार रहेगी।

23a354f4-d8b0-4033-8949-bd679cad2736_5436560_835x547-m_6589312_835x547-m.jpg

ये जिला रहा सबसे ठंडा

गुरुवार को उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 2.3 डिग्री दर्ज हुआ। ग्वालियर, उमरिया, नौगांव, दतिया, रतलाम, खजुराहो, जबलपुर, रीवा, बालाघाट, सिवनी और सतना में शीतलहर चली। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो कोई वेदर सिस्टम एक्टिव ना होने के कारण, मौसम ने नमी कम हो गई है. 17 जनवरी के बाद हवा का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yo8kl

Home / Morena / बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, तापमान 5 डिग्री पहुंचा, इन जिलों में पड़ेगी ‘कड़कड़ाती ठंड’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो