scriptमतदान सामग्री वितरण की तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर ने किया निरीक्षण | Preparations, distribution, voting, materials, completed, collector, i | Patrika News
मोरेना

मतदान सामग्री वितरण की तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

तीन विधानसभा क्षेत्रों की सामग्री पॉलीटेक्निक का निरीक्षण

मोरेनाOct 29, 2020 / 11:54 pm

rishi jaiswal

मतदान सामग्री वितरण की तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मतदान सामग्री वितरण की तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मुरैना. विधानसभा उपचुनाव में मतदान दलों को सामग्री वितरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने गुरुवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जौरा, सुमावली और मुरैना विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण यहीं से किया जाएगा।
जबकि दिमनी और अंबाह के लिए सामग्री का वितरण केंद्रीय विद्यालय परिसर जीगनी से होगा। हालांकि सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री जमा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में एक साथ ही कराई जाएगी। मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं ईवीएम का वितरण 2 नवंबर को सुबह 6 बजे से होगा। निरीक्षण के दौरान जिला सीईओ तरुण भटनागर ने बताया कि पॉलीटेक्निक के अगले हिस्से में एक तरफ जौरा और दूसरी तरफ मुरैना विधानसभा क्षेत्र की मतदान सामग्री एवं ईवीएम का वितरण होगा। सुमावली विधानसभा क्षेत्र के लिए सामग्री का वितरण पॉलीटेक्निक कॉलेज में अंदर के भाग में स्थापित दोंनो पार्कों से किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि पॉलीटेक्निक के पिछले भाग में 2 नवंबर को पुलिस पार्टियों की उपस्थिति में सामग्री वितरण का कार्य भी किया जाएगा। कलेक्टर ने पॉलीटेक्निक एवं केन्द्रीय विद्यालय जींगनी पर पहुंचकर दोंनो स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक बिन्दुओं पर निर्देश दिए। पांचों विधानसभा क्षेत्र में 133 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनमें से जौरा में 29, सुमावली में 31, मुरैना में 27, दिमनी में 21 और अंबाह में 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो