scriptधरना दिया, जाम लगाया औद दी 250 किसानों ने गिरफ्तारी | Staged, jammed, arrested, farmers, morena news in hindi, morena news i | Patrika News
मोरेना

धरना दिया, जाम लगाया औद दी 250 किसानों ने गिरफ्तारी

कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ किसान सभा ने किया चक्काजाम

मोरेनाDec 04, 2020 / 12:03 am

rishi jaiswal

धरना दिया, जाम लगाया औद दी 250 किसानों ने गिरफ्तारी

धरना दिया, जाम लगाया औद दी 250 किसानों ने गिरफ्तारी

कैलारस. केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि विरोधी तीनों कानून जिनमें मंडी व्यवस्था समाप्त करने, ठेका खेती लागू करने, जमाखोरी की छूट देने के खिलाफ जारी आंदोलन के क्रम में गुरुवार को मुरैना जिला मुख्यालय के कैलारस तहसील अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी तिराहे पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों किसानों ने पहले धरना देकर आम सभा की। इसके बाद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक तिवारी, किसान नेता गयाराम सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी तिराहे पर किसानों ने एमएस रोड को जाम कर दिया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने किसानों की गिरफ्तारी करते हुए सभी किसानों को पुलिस थाना कैलारस में ले जाकर अस्थाई जेल के रूप में गिरफ्तारियां दर्ज की गई।
26 नवंबर संविधान दिवस के दिन से ही पूरे देश भर में कृषि बिल कानूनों के खिलाफ 500 किसान संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विरोध कार्रवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में एकजुटता कार्यवाही के अंतर्गत अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा रोड पर चक्काजाम किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम सिंह धाकड़, किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश श्रीवास, महेश प्रजापति, सरमलाल धाकड़, रामसिंह धाकड़ पटेल, छात्र नेता राजवीर सिंह, रामलखन धाकड़ सिंचाई अध्यक्ष, रामसिंह धाकड़ सेमई, युवा नेता कृष्ण प्रजापति, भोरुलाल धाकड़, फारवर्ड ब्लॉक से नरेंद्र सिकरवार, माकपा के पार्षद ओमकार दुबे, जगन्नाथ सिंह धाकड़, महिला नेत्री गुड्डी बाई, मुन्नी बाई, पुष्पा शाक्य, हंसराज शर्मा, नरहरी शर्मा, पावन सिंह धाकड़, बनवारी लाल धाकड़, रवि धाकड़, बॉबी धाकड़, गिर्राज कुशवाह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष किसान छात्र नौजवान मौजूद थे। सडक़ जाम के समय 250 से ’यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद आंदोलनकारियों ने जुलूस निकाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो