scriptट्रांसपोर्ट नगर की करोड़ों की जमीन पर हो रही गेंहू-सरसों की खेती | Wheat-mustard cultivation is being done on land worth crores in Transp | Patrika News
मोरेना

ट्रांसपोर्ट नगर की करोड़ों की जमीन पर हो रही गेंहू-सरसों की खेती

– निगम की जमीन पर किया प्राइवेट लोगों ने अतिक्रमण

मोरेनाMar 26, 2024 / 04:33 pm

Ashok Sharma

ट्रांसपोर्ट नगर की करोड़ों की जमीन पर हो रही गेंहू-सरसों की खेती

ट्रांसपोर्ट नगर की करोड़ों की जमीन पर हो रही गेंहू-सरसों की खेती

मुरैना. नगर निगम अपनी जमीन पर छौंदा गांव के नजदीक ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण तो नहीं कर सका लेकिन प्राइवेट लोगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा जरूर कर लिया है। यहां गेंहू- सरसों की खेती की जा रही है। निगम के अधिकारियों की जानकारी में मामला होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
निगम ने यातायात नगर विकसित करने के लिए 100 बीघा जमीन क्रय की थी। उस जमीन के कुछ हिस्सों में ब्लॉक भी काटे गए थे, उनमें नाला निर्माण किया गया था। इन ब्लॉकों के बीच पड़ी जमीन करीब 30 से 40 बीघा में कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया है, उसमें खेती की जा रही है। वर्ष 2023 में सहायक यंत्री नगर निगम द्वारा मौका मुआयना करके कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन आज दिनांक कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए अतिक्रमणकारियों के हौंसले और बुलंद हो रहे। इस बार और अधिक जमीन पर फसल उगाई गई।
धरने के समय उठा मामला फिर भी कार्रवाई नहीं
नेशनल हाइवे से जमीन के 22 करोड़ 64 लाख रुपए वसूलने के लिए नगर निगम की महापौर व पार्षदों ने छौंदा टोल पर पिछले महीने धरना दिया था। उस दौरान भी पार्षदों ने निगम आयुक्त को मौके पर ले जाकर कार्रवाई के लिए कहा था लेकिन आयुक्त आज दिनांक कोई कार्रवाई नहीं कर सके।
कथन
– यातायात नगर की जमीन पर खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम कर्मचारियों के शामिल होने की बात है तो जांच करा लेते हैं।
देवेन्द्र चौहान, आयुक्त, नगर निगम
अतिक्रमणकारियों में निगम के कर्मचारी भी शामिल
यातायात नगर की जिस जमीन पर गेंहू- सरसों की खेती करके अतिक्रमण किया है, उसमें निगम के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। खबर है कि इन कर्मचारियों द्वारा ही आसपास के खेत वालों से उसमें फसल करवाई जा रही है। कर्मचारियों को शेयर होने के कारण भी आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8vm5iy

Home / Morena / ट्रांसपोर्ट नगर की करोड़ों की जमीन पर हो रही गेंहू-सरसों की खेती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो