
मुरैना. दिमनी थाना क्षेत्र के वित्तपुरा गांव में उधारी के रुपए वापस मांगने पर नामजद आरोपियों ने दरवाजे पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना सोमवार की रात की है। पीडि़त पक्ष ने दिमनी थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार वित्त पुरा गांव में विष्णु (25) पुत्र रवि शंकर शर्मा ने गांव के ही कुछ लोगों को रुपए उधार दिए थे। जब विष्णु ने अपने रुपए मांगे तो आरोपी ने अपने अन्य चार-पांच साथियों को बुलाकर विष्णु शर्मा के दरवाजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। उस समय विष्णु शर्मा ट्रैक्टर से खेत पर आलू की फसल लेने जा रहा था। आरोपियों ने ट्रैक्टर पर फायर किए। इस दौरान ट्रैक्टर चला रहे विष्णु शर्मा के पीछे कमर के नीचे गोली गली, जिससे रक्त रंजित हो गया। खून से पूरा ट्रैक्टर लाल हो गया। गोली लगने से विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से डॉक्टर ने ग्वालियर रैफर कर दिया है।
कार्रवाई हो जाती तो पीडि़त को नहीं जाना पड़ता एसपी के दरबार में
दिमनी थाना पुलिस अगर समय पर आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लेती तो पीडि़त पक्ष को पुलिस अधीक्षक के दरबार में शिकायत लेकर नहीं जाना पड़ता।
Published on:
13 Mar 2024 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
