scriptगज केसरी योग: जमकर करें शॉपिंग, धनतेरस पर होगा ज्यादा लाभ | In sum Gajkesri Mnegi Dhanteras | Patrika News
MP Religion & Spirituality

गज केसरी योग: जमकर करें शॉपिंग, धनतेरस पर होगा ज्यादा लाभ

कार्तिक त्रयोदशी धनतेरस 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस साल धनतेरस पर पडऩे वाले गज केसरी योग में खरीदारी करना शुभ बताया जा रहा है।

Oct 26, 2016 / 05:10 pm

Prashant Sahare

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा. कार्तिक त्रयोदशी धनतेरस 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस साल धनतेरस पर पडऩे वाले गज केसरी योग में खरीदारी करना शुभ बताया जा रहा है।

धन के देवता कुबेर का प्राकट्य प्रदोष काल में शाम के समय हुआ था। इस दिन लक्ष्मी-कुबेर की पूजा व यमदीप दान के साथ खरीदारी करना श्रेष्ठ माना जाता है, जिसके चलते धनतेरस पर एक बार फिर बाजार गुलजार होंगे।

खरीदारी के शुभ मुहूर्त
सुबह 8 से 9:30 बजे अमृत चौघडिय़ा
सुबह 9:30 से 11 बजे शुभ चौघडिय़ा
दोपहर 12 से 1:30 चर चौघडिय़ा
शाम 4:30 से 5:43 लाभ चौघडिय़ा

ये खरीदें
सोना-चांदी, पीतल, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, बहीखाते, भूमि, भवन, तांबा एवं इलेक्ट्रिक सामान खरीदना फलदायी रहेगा।

ये रहेंगे योग
ज्योतिषाचार्य शांतनु शास्त्री के मुताबिक इस दिन गुरु कन्या राशि में चंद्रमा के साथ कल्याणकारी हस्त नक्षत्र में होने से गज केसरी योग बन रहा है। इस दिन पडऩे वाले अमृत योग में की गई खरीदारी स्थाई एवं समृद्धिकारक रहकर शुभता प्रदान करेगी। धनतेरस पर दीपदान शाम 5 से 6:22 बजे तक किया जा सकेगा।

भद्रा में भी होगी खरीदारी
28 अक्टूबर को धनतेरस सुबह 6:32 से शाम 6:22 बजे तक रहेगी। इस दिन शाम 6:21 बजे से भद्रा भी लग रही है। भ्रदा में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं, लेकिन प्रदोष काल एवं स्थिर लगन होने से इसका प्रभाव नहीं रहेगा।

बाजार से उम्मीद
नवरात्र, दशहरे और रवि पुष्य नक्षत्र पर बाजार अच्छा रहने के बाद अब सभी सेक्टरों के कारोबारियों को दीप पर्व से पूर्व पडऩे जा रही धनतेरस पर उम्मीद जगी है। व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस पर बाजार गुलजार रहेंगे।

Home / MP Religion & Spirituality / गज केसरी योग: जमकर करें शॉपिंग, धनतेरस पर होगा ज्यादा लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो