scriptआज का पंचांग: प्रदोष व्रत आज, शिव जी का करें अभिषेक दूर होंगी परेशानियां | today panchang: pradosh vrat benefits with shiv puja today | Patrika News
जबलपुर

आज का पंचांग: प्रदोष व्रत आज, शिव जी का करें अभिषेक दूर होंगी परेशानियां

today panchang: प्रदोष व्रत का चमत्कारिक लाभ, इस विधि से रखें व्रत, प्रदोष व्रत करने से होंगे कई लाभ

जबलपुरSep 11, 2019 / 09:43 am

Lalit kostha

lord_shiv_ji-today_rashifal.jpg

today panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: मुहर्रम तारीख 11, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : भाद्रपद, पक्ष : शुक्ल,
तिथि – जया तिथि त्रयोदशी रात्रि 4.53 तक उपरंात रिक्ता तिथि चतुर्दशी रहेगी। जया तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। जया तिथि त्रयोदशी में क्रय विक्रय, आभूषण निर्माण, अलंकार साजसज्जा, विपणि व्यापार, पशुपालन, गोपालन जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। व्यापारारंभ जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
योग- रात्रि 8.49 तक अतिगंड उपरंात सुकर्म रहेगा। शुभ कार्य हेतु सुकर्म योग शुभ रहेगा।
विशिष्ट योग- क्रय विक्रय, शिल्प विद्या, कर्जनिपटारा, पौधरोपण, मित्रमिलन जैसे कार्य हेतु आज का दिन शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।

 

shiv pujan in ajmer

नक्षत्र- चरसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र श्रवण दोपहर 3.16 तक उपरंात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। श्रवण नक्षत्र में मकान, पैतृक कार्य, पितर सेवा, कुंआ वावडी, विवाह, पौधरोपण, पत्र लेखन जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। इस नक्षत्र में सेवारंभ, वणिज व्यापार तथा मित्र मिलन जैसे कार्य अत्यंंत शुभ सुखद तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – आज नामकरण, अन्नप्रासन, पत्रलेखन, क्रय विक्रय, गवांक्रयविक्रय, मित्र मिलन, पौधरोपण जैसे कार्य शुभ तथा सुखद माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज 6.00 से 9.00 लाभ, अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : प्रदोष व्रत का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। भगवान शिव की आराधना करना परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : रात्रि 4.26 तक मकर राशि में उपरंात शनि प्रधान राशि कुम्भ राशि में संचरण करेगा।

 

today panchang:

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के सिंह राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00.00 बजे से 1.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर खा,खी,खे,खा अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। श्रवण नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मकर होगी, राशि स्वामी शनि तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मकर राशि के जातक प्राय: सुंदर न्यायप्रिय, प्रशन्नचित्त, उदारमन, कलाप्रिय, गीत संगीत में रुचि रखने वाले तथा दार्शनिक स्वभाव के होते हैं। स्वतंत्र व्यवसाय तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में सफल होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो