मुंबई

Maha Corona Virus: विभिन्न प्रभावित इलाकों से राज्य में आज तक पहुंचे 274 लोग

कोरोना वायरस ( Corona Virus ) के पांच यात्री ( Traveler ) लौटे महाराष्ट्र ( Maharashtra ), अब तक घर वापस आए 41 लोग, विभिन्न प्रभावित इलाकों से राज्य में आज तक पहुंचे 274 लोग, 163 लोगों की 14 दिनों की निगरानी पूरी

मुंबईFeb 21, 2020 / 12:34 pm

Rohit Tiwari

Maha Corona Virus: विभिन्न प्रभावित इलाकों से राज्य में आज तक पहुंचे 274 लोग

मुंबई. जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर चीन के वुहान से एयर इंडिया के विशेष विमान से लाए गए यात्रियों को दिल्ली और मानेसर आर्मी कैंप के आइसोलेटेड वार्डों में भर्ती कराया गया था। वहीं आइसोलेटेड वार्ड में 14 दिनों की निगरानी में रहने के बाद महाराष्ट्र से पांच यात्री गुरुवार को राज्य लौट आए हैं, जबकि बुधवार को 36 यात्री अपने राज्य में लौटे थे। वहीं वुहान से राज्य लौटने वाले यात्रियों की संख्या अब तक 41 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को बताया कि सभी यात्रियों का 14 दिनों तक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली जाएगी। वहीं आज तक मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 43 हजार 31 यात्रियों की जांच की गई है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित विभिन्न देशों से आ रहे यात्रि की सघन जांच भी हो रही है। वहीं आज तक विभिन्न प्रभावित इलाकों से राज्य में 274 आये हैं, जिनमें से 163 लोगों की 14 दिनों की निगरानी पूरी हो गई है।

जानलेवा कोरोना वायरस, कहर से हरकत में प्रशासन

मुंबई, पुणे में 4 लोग भर्ती…
राज्य के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेटेड वार्ड में आज तक 74 लोगों को भर्ती किया गया जिनमें से एनआईवी पुणे की प्रयोगशाला से 71 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि आज तक भर्ती हुए 74 यात्रियों में से 70 को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। वहीं अभी मुंबई और पुणे के अस्पतालों में 4 लोग एडमिट हैं।

जयपुर में जानलेवा कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

 

राज्य लौटे पांच लोग…
विदित हो कि चीन में वुहान से 645 भारतीयों को विमान से लाया गया। इन सभी भारतीय नागरिकों को 14 दिनों के लिए आईटीबीपी नई दिल्ली और आर्मी कैंप, मानेसर में आइसोलेटेड वार्ड में रखा गया, जिन सभी के लैब परीक्षण नकारात्मक रहे। वहीं जिन लोगों की जांच की अवधि पूरी हो गई है उन्हें उनके गृह स्थान भेजा गया है और आज पांच लोग राज्य लौट आए हैं। एहतियात के तौर पर अगले 14 दिनों के लिए सभी यात्रियों को इन नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं।

जेपी अस्पताल में मरीजों के लिए वेंटिलेटर नहीं तो हमीदिया में है दो बिस्तरों का वार्ड

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.