मुंबई

Bhayandar: उत्तन बीच पर मिली सिर कटी लाश की मिस्ट्री सुलझी, महिला का पति और देवर गिरफ्तार

Bhayander Uttan Beach Naigaon: पुलिस ने बताया कि महिला के हाथ पर बना त्रिशूल और ओम का टैटू मामला सुलझाने में अहम साबित हुआ। टैटू आर्टिस्ट की मदद से मृतका का पता लगाया गया।

मुंबईJun 03, 2023 / 07:06 pm

Dinesh Dubey

भायंदर के उत्तन बीच पर मिली थी अंजलि सिंह की सिर कटी लाश

Bhayander Uttan Beach Dead Body: मुंबई के करीब भायंदर (Bhayander News) इलाके में महिला की सिर कटी लाश मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया की शुक्रवार सुबह भायंदर स्थित उत्तन बीच (Uttan Beach) पर एक सूटकेस में अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली थी। जिसके बाद उत्तन सागरी पुलिस (Uttan Sagari Police) ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मीरा भायंदर पुलिस (Mira Bhayandar) ने मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है और लाश की शिनाख्त कर ली है। मृतक महिला की पहचान अंजलि सिंह (Anjali Singh) के रूप में हुई, जो नायगांव इलाके (Naigaon) की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के पति मिट्ठू सिंह व पति के भाई (देवर) चुनचुन सिंह को नायगांव से गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें

Thane: मां नहीं बन पा रही थी पत्नी, तो सरकारी कर्मचारी पति ने पीट-पीट कर मार डाला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के हाथ पर बना त्रिशूल और ओम का टैटू मामला सुलझाने में अहम साबित हुआ। टैटू आर्टिस्ट की मदद से मृतका के टैटू डिजाइन से उसका पता लगाया गया।
हालांकि, पुलिस अभी तक अंजलि की हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अंजलि सिंह की हत्या कर दी और उसके शरीर को तीन टुकड़ों में काटकर एक सूटकेस में भरकर फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों ने अंजलि के शव को सूटकेस में रखकर समुद्र में फेंका था, जो शुक्रवार सुबह उत्तन बीच पर मिला। पीड़िता और दोनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं।
उत्तन बीच पर कल सुबह करीब 8.30 बजे बड़े सूटकेस में युवती का शव मिला था। बीच पर आये एक शख्स ने जब किनारे पर लावारिस सूटकेस देखा। उस व्यक्ति ने जब सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें 25 वर्षीय महिला का शव था। फिर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक सूटकेस में महिला के शरीर के टुकड़े मिले और उसका सिर गायब था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.