scriptमुंबई सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त | Chuva escaldante em Mumbai e arredores | Patrika News
मुंबई

मुंबई सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबईAug 03, 2019 / 01:45 pm

Arun lal Yadav

patrika mumbai

मुंबई सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त


पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मुंबई और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात दो बजे के बाद से शुरू जोरदार बारिश ने मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया। कई स्टशनों के बाहर और पटरियों पर पानी भर गया, जिससे सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर की लोकल सेवाएं 45 मिनट की देरी से चलती रहीं। तेज बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मुंबई्र, ठाणे और नवीमुंबई के निजी और सरकारी स्कूलों की छुटि्टयां घोषित कर दी है।कई इलाकों में जल जमाव के चलते बेस्ट बसों का रूट बदला गया। मुंबई सहित आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में जोरदार बारिश की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार रात से शुरू बारिश ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, उल्हासनगर जैसे इलाकों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।रात में हुई बारिश से मुंबई शहर के मुख्याध्यापक भवन, सायन सर्कल, हिंदमाता जंक्शन, गांधी मार्केट, जोहरा मंजिल डोंगरी, बीपीटी कॉलोनी, एसआईएस कॉलेज, माला गार्डन, नायर अस्पताल और पूर्व उपनगर के पोस्टल कॉलोनी, विद्याविहार रेलवे स्टेशन, कुर्ला रेलवे स्टेशन, बैंगनवाड़ी देवनार, स्वस्तिक चेंबर, चेंबूर रेलवे स्टेशन, नेहरू नगर तथा पश्चिम उपनगर के शांतिनगर सांताकु्रज, अंधेरी सबवे, बेहराम बाग एसबी रोड़ और मालवणी मलाड़ में पानी भर गया।जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रुक-रुक कर चल रही है मुंबई की लाइफ लाइन

तेज बारिश के चलते मुंबई की लाफलाइन सेंट्रल रेलवे, वेस्टर्न रेलवे और हार्बर लाइन के कई स्टेशनों पर पानी भरा। पटिरयों पर पानी भरने के चलते ट्रेनें रुक-रुक कर देरी से चलाई जातीं रहीं।

बदले गए बसों के रूट
कई रूटों पर पानी भरने के चलते बेस्ट को कई बसों का रूट बदलना पड़ा, वहीं ठाणे की बसें ठप पड़ गईं।बेस्ट की बसों का रूट एसबी रोड़ नेशनल कॉलेज मार्ग, मोतीलाल नगर पोस्टऑफिस, सायन रोड़ नं 24 वल्लभ रोड़ और किंगसर्कल, हिंदमाता सिनेमा, डॉ बीआर आंबेडकर रोड, एसवी पटेल रोड़ अलंकार टॉकिज से जौहर चौक तक, समाज मंदिर हॉल (प्रतीक्षा नगर) अंटॉप हिल सेंक्टर सेवन की दिशा में बदला गया है। वहीं ठाणे में कई इलाकों में पानी भरने से टीएमटी बसें पूरी तरह से ठप पड़ गईं। कुछ इलाकों में थोड़ी सी बसें चलाई जा रही हैं।
सड़कों पर लगा जाम
तेज बारिश के चलते शहर की विविध सड़कों पर पानी जमा हो गया। मुंबई-गोवा महामार्ग बंद पड़ गया इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते बहुत से लोग दूसरे रास्तों पर जाने को मजबूर हो गए इससे कई स्थानों पर जाम लग गया, लोगों को लंबे समय तक अपनी गाडिय़ों में जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

Home / Mumbai / मुंबई सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो