Maharashtra: अब्दुल सत्तार पर बिफरे देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को अपशब्द कहने का आरोप
मुंबईPublished: Nov 08, 2022 03:38:50 pm
Devendra Fadnavis on Abdul Sattar Statement: मुंबई में मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा “अब्दुल सत्तार ने जो कहा उसका मैं समर्थन नहीं करूंगा। यह गलत है। लेकिन साथ ही ‘खोके’ जैसी उलटी बात कहना भी गलत है। यह भी समझना चाहिए। दोनों तरफ से आचार संहिता का पालन करना बेहद जरूरी है।


देवेंद्र फडणवीस और अब्दुल सत्तार
Abdul Sattar's Controversial Statement on Sharad Pawar's Daughter Supriya Sule: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिनजक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है। राज्यभर में राकांपा कार्यकर्ता सत्तार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, अब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अब्दुल सत्तार के बयान की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की सलाह भी दी है।