scriptमुंबई एयरपोर्ट पर 21 kg सोना जब्त, 25 गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख अधिकारी भी हैरान | Gold smuggling at Mumbai airport 21 kg gold seized 25 arrested | Patrika News
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर 21 kg सोना जब्त, 25 गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख अधिकारी भी हैरान

Gold Smuggling in Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने 21 किलो सोना पकड़ा है।

मुंबईApr 30, 2024 / 09:12 pm

Dinesh Dubey

Gold smuggling in Mumbai
Mumbai Airport Gold Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai News) पर सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने एक हफ्ते में तस्करी का करीब 21 किलो सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सोने की कीमत 13 करोड़ 57 लाख रुपए है। तस्करी के मामले में 25 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह भी पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम का एक्शन, 8 किलो सोना जब्त, 15 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी के आठ मामलों का पर्दाफाश किया गया और 13.57 करोड़ रुपये मूल्य का 20.95 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया। सोने के अलावा कस्टम ने 23 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान, तंबाकू और सिगरेट भी जब्त किए। इन मामलों में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Gold smuggling in Mumbai
पकड़े गए आरोपियों में नैरोबी से आया एक नाइजीरियाई यात्री भी शामिल है, जिसके पास मौजूद एक बैग में छिपाकर रखी गई 1.17 किलो की सात 22 कैरेट की सोने की छड़ें मिलीं।

Gold smuggling in Mumbai
इसके अलावा बहरीन और नैरोबी के दो अन्य आरोपियों के अंडरवियर से चमड़े की थैली में छिपाकर रखे गए 24 कैरेट की सोने की छड़ें और 22 कैरेट की सोने के सिक्के मिले। जिसका वजन 946 ग्राम बताया जा रहा है।
Gold smuggling in Mumbai
जबकि आठ भारतीयों को भी गोल्ड तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। अधिकारियों ने उनके कपड़ों या शरीर में छिपा हुआ 9.6 किलो सोना बरामद किया है। कस्टम डिपार्टमेंट जांच कर रही है कि यह सोना कहां से तस्करी कर कहां ले जाया जा रहा था। आने वाले समय में इस गोल्ड तस्करी के नेटवर्क में शामिल और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
Gold smuggling in Mumbai

Hindi News/ Mumbai / मुंबई एयरपोर्ट पर 21 kg सोना जब्त, 25 गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख अधिकारी भी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो