scriptmumbai news live: मुंबई के गुरुद्वारों में भव्य सजावट | Gorgeous decorations in gurudwaras of Mumbai | Patrika News
मुंबई

mumbai news live: मुंबई के गुरुद्वारों में भव्य सजावट

550वीं गुरु नानक जयंती सांताक्रुज के धन पोतदार गुरूद्वारा में देवेंद्र फडणवीस ने टेका मत्था प्रकाश पर्व के दिन मुंबई-ठाणे के गुरुद्वारों में भव्य सजावट की गई है। गुरु नानक देव ने दुनिया को नाम जपो, किरत करो, वंड छको का संदेश देकर समाज में भाईचारा को मजबूत किया और एक नए युग की शुरुआत की।

मुंबईNov 12, 2019 / 07:07 pm

Subhash Giri

mumbai news live: मुंबई के गुरुद्वारों में भव्य सजावट

mumbai news live: मुंबई के गुरुद्वारों में भव्य सजावट

मुंबई.सामाजिक कुरीतियों का विरोध करके उन्होंने समाज को नई सोच और दिशा दी। गुरु जी ने ही समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की बुराई को खत्म करने और भाईचारक सांंझ के प्रतीक के रूप में सबसे पहले लंगर की शुरुआत की। सांताक्रुज के धन पोतदार गुरूद्वारा में देवेंद्र फडणवीस ने 12 नवंबर को मत्था टेका। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विधायक आशीष शेलार सहित आदि उपस्थित थे।
अबकी बार विशेष
श्री गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशपर्व है। भारत पाकिस्तान बंटवारे के 72 वर्ष बाद पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब को भारत की संगत के लिए खोल दिया गया है। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब वह स्थान है जहां गुरु नानक ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे।
अभिनेता रणवीर कपूर ने की फूलों की वर्षा
कल्याण. गुरुनानक देवजी के 550 वें जयंती के उपलक्ष्य में हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा कर गुरुनानक प्रकाश पर्व मनाया गया। डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह साहब दरबार उल्हासनगर के अनुयायी सोनू गेहिजा ने बताया कि गुरुनानक जी का 550 वां जयंती धूमधाम से मनाया गया,और प्रकाश पर्व के रूप में हेलीकॉप्टर के जरिए फि़ल्म अभिनेता रणवीर कपूर के हाथों शहर में फूलों की वर्षा कराई गई। इस दौरान अभिनेता रणवीर कपूर के साथ टिप्स कंपनी के डायरेक्टर रमेश तोरानी और कुमार तोरानी भी मौजूद थे। फूलों की वर्षा कराने के बाद चार्टर विमान को कल्याण के बापगांव मैदान में उतारा गया,जहां देखने वालों की भारी भींड जमा हो गई। फि़ल्म अभिनेता रणवीर कपूर को वाहन से उल्हासनगर ले जाया गया और दरबार में हाजिरी लगाने के बाद वे वापस हेलीकाप्टर से मुंबई रवाना हो गए। सोनू गेहिजा ने कहा कि पहले जिस तरह देवी-देवताओं के उपर फूलों की वर्षा होती थी उसी तरह गुरुनानक जयंती पर भी फूलों की वर्षा कराई गई है। डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह साहब दरबार से जुड़े सोनू गेहिजा,साहिल गेहिजा,आनंद प्रेमानी, संदीप चिचरिया,हितेश लालवानी,विशाल प्रेमानी,रविन्द्रपाल सिंह, ओम जग्यासी,विवेक,आशीष और अमर सहित भारी संख्या में दरबार के अनुयायी मौजूद थे।

Home / Mumbai / mumbai news live: मुंबई के गुरुद्वारों में भव्य सजावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो