scriptहनुमान जन्म महोत्सव 19 को | Hanuman Bharat Festival 19 | Patrika News
मुंबई

हनुमान जन्म महोत्सव 19 को

हनुमान जन्म महोत्सव

मुंबईApr 14, 2019 / 06:18 pm

Devkumar Singodiya

हनुमान जन्म महोत्सव

हनुमान जन्म महोत्सव

मुंबई। श्री महावीर हनुमान जन्म महोत्सव का आयोजन मुलुंड पश्चिम स्थित श्री उदासीन आश्रम में 19 अप्रेल को किया जाएगा। इस दौरान सुबह से ही अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री उदासीन आश्रम जिसे बाबाजी की झोपड़ी के नाम से जाना जाता है, इस आश्रम के महंत ब्रह्म ऋषि महाराज ने कहा कि शास्त्रों में सात चिरंजीवियों का जिक्र आता है, उनमें पवन पुत्र हनुमान का नाम भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे ब्राह्मणों की ओर से हनुमान जी का पूजन व अभिषेक किया जाएगा। उनके 1008 नामों से विशेष पूजा होगी। दोपहर को महाआरती और शाम सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
इस अवसर पर 108 किलोग्राम का लोट प्रसाद भी हनुमान जी को चढ़ाया जाएगा। बाबा जी की झोपड़ी में श्री महावीर हनुमान जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि इस मौके पर भगवान हनुमान जी को चोला अर्पित किया जाएगा। सिन्दूर के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Home / Mumbai / हनुमान जन्म महोत्सव 19 को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो