scriptराहुल गांधी और शरद में पौन घंटे वार्तालाप | Hours of conversation in Rahul Gandhi and Sharad | Patrika News
मुंबई

राहुल गांधी और शरद में पौन घंटे वार्तालाप

महाराष्ट्र में जल्द होगा महागठबंधन का ऐलान

मुंबईJan 10, 2019 / 11:39 pm

arun Kumar

Hours of conversation in Rahul Gandhi and Sharad

Hours of conversation in Rahul Gandhi and Sharad

रोहित के. तिवारी

मुंबई. लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन पर मोहर लगाने को लेकर दिल्ली में चल रहे मंथन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार समेत महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी मल्लिकार्जुन खडग़े और राकांपा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बीच गहन वार्तालाप हुई। सूत्रों ने महाराष्ट्र में जल्द ही महागठबंधन के संकेत दिए हैं। करीब पौन घंटे चली इस बैठक का निर्णय 15 जनवरी तक ऐलान करने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने नई दिल्ली स्थित निवास पर अलग से कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में साथ बैठक की।
यहां फंसा है पेंच

बहरहाल राकांपा और कांग्रेस के बीच 20-20 सीटों पर बनती बात में अभी भी 8 सीटों का फैसला बाकी है। 2019 में 50:50 फॉर्मूले पर मन बना चुकी कांग्रेस और राकांपा कुछ सीट अपन मित्र दलों के लिए छोडऩे वाले हैं। वहीं अहमदनगर, औरंगाबाद, रत्नागिरी, नंदूरबार, रावेर, पुणे और उत्तर मध्य मुंबई जैसी 8 लोकसभा सीटों में यवतमाल सीट को लेकर हल निकल आया है। यह सीट कांग्रेस के पास रहेगी, जबकि नंदूरबार, पुणे और अहमदनगर को लेकर पेंच कायम है। वहीं महागठबध्ंान में मनसे के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।

Home / Mumbai / राहुल गांधी और शरद में पौन घंटे वार्तालाप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो