scriptकलवा एलसी गेट खुला रहने से लडख़ड़ाई लोकल सेवाएं | Kalwa LC services open due to open local services | Patrika News
मुंबई

कलवा एलसी गेट खुला रहने से लडख़ड़ाई लोकल सेवाएं

Kalwa LCã Geat : देरी से चली 60 से ज्यादा लोकल ट्रेनें, लोग हुए परेशान

मुंबईOct 17, 2019 / 09:09 pm

Arun lal Yadav

कलवा एलसी गेट खुला रहने से लडख़ड़ाई लोकल सेवाएं

कलवा एलसी गेट खुला रहने से लडख़ड़ाई लोकल सेवाएं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. पीक आवर में कलवा में एलसी गेट (लेवल क्रॉसिंग गेट) ज्यादा समय तक खुला रहने के चलते गुरूवार को लोकल ट्रेनें बुरी तरह से प्रभावित हुईं। इससे लगभग 60 लोकल ट्रेनें 20 मिनट तक की देरी से चलीं। पीक आवर में आई इस परेशानी के चलते लोगों को आफिस पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
्रमिली जानकारी के अनुसार कलवा यलसी गेट गुरुवार को सुबह 09.05 बजे से 9.20 बजे तक खुला रहा। इससे पीक आवर में ट्रेनें बाधित हुईं। इसके तुरंत बाद फिर से सुबह 9.37 बजे से 10.10 बजे तक यह गेट खुला रहा। इसके कारण सेंट्रल रेलवे की लोकल सेवाएं बुरी तरह से बाधित हो गईं। गेट खुले होने के चलते इस इलाके में ट्रेनें धीमी गति से रुक-रुक कर चलाईं गई। आम तौर पर दिन भर में 40 बार खोला जाता है। पर यह तीन से चार मिनट के लिए होता है। पर गुरुवार को यह दो बार लंबे समय के लिए खोला गया। इससे अप और डाऊन दोनों सेवाएं प्रभावित हुईं। कुछ समय के लिए ठाणे से कल्याण के बीच की सभी लोकल सेवाएं ठप पड़ गईं। इससे कल्याण, डोंबीवली और ठाणे स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को ऑफिसों में पहुंचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Home / Mumbai / कलवा एलसी गेट खुला रहने से लडख़ड़ाई लोकल सेवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो