लोकसभाचुनाव में हार के बाद राकांपा में फेरबदल का दौर शुरू
लोकसभाचुनाव में हार के बाद राकांपा में फेरबदल का दौर शुरूराष्ट्रवादी कांग्रेस युवक प्रदेशाध्यक्ष पर नियुक्ति
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. लोकसभा चुनाव की हार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नए सिरे से संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया।। पिछले कई दिनों से खाली पड़ा राष्ट्रवादी कांग्रेस युवक प्रदेशाध्यक्ष का पद पर मंगलवार को मेहबूब शेख को नियुक्त कर दिया गया।
लोकसभाचुनाव में हार के बाद राकांपा में फेरबदल का दौर शुरू
पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने एक जून को हुई पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि अब ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को पार्टी में मौका दिया जाएगा। यानि बदलाव होंगे। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद राकांपा विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारना चाहती है। इसलिए पार्टी ने खाली पड़े पदों को भरने और संगठन में नए चेहरों को मौका देने के लिए गणित बिठाना शुरू कर दिया। मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस युवक प्रदेशाध्यक्ष पद पर मराठवाड़ा के युवा नेता मेहबूब शेख को चुना गया है। साथ ही युवक कार्याध्यक्ष पद पर रविकांत वर्पे और सूरज चव्हाण की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस युवक प्रदेशाध्यक्ष का पद पिछले कई महीने से यह पद रिक्त था। इस पद के लिए मेहबूब शेख, रविकांत वर्पे, सूरज चव्हाण के नाम की चर्चा थी। पर मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय युवक अध्यक्ष धीरज शर्मा ने मेहबूब शेख को युवक प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का पत्र दिया। मेहबूब शेख की पहचान राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के एक तेज तर्रार वक्ता के रूप में है।