scriptmaha metro :लोकमान्य तिलक के इस नारे को मोदी ने बदल दिया | maha metro : modi change lokmany tilas slogan | Patrika News
मुंबई

maha metro :लोकमान्य तिलक के इस नारे को मोदी ने बदल दिया

तिलक के नारे ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है’ में से अधिकार की जगह अब कर्तव्य मानो।
मानोगे तो देश और बेहतर बनेगा , अपने कर्तव्यों के बोध होने चाहिए
स्वीकार करना होगा की स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध कर्तव्य है।

मुंबईSep 07, 2019 / 08:44 pm

Ramdinesh Yadav

maha metro :लोकमान्य तिलक के इस नारे को मोदी ने बदल दिया

maha metro :लोकमान्य तिलक के इस नारे को मोदी ने बदल दिया

मुंबई। गणेशोत्सव में विभन्न परियोजनाओं के शिलन्यास कार्यक्रम में मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारले में लोकमान्य सेवा संघ के गणपति बाप्पा के दर्शन कर और विधिवत पूजा की। यहां अतिथि हस्ताक्षर पुस्तक में मोदी ने जहां हर्ष व्यक्त किया वही अपील किया है कि समय के साथ हमें देश के लाल लोकमान्य तिलक के नारे को दूसरे तरह से स्वीकार करना होगा। तिलक जी ने आज़ादी के जंग के समय स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार नारा दिया था , लेकिन अब हमारा अधिकार कर्तव्य में बदलना होगा , और हमें स्वीकारा करना होगा की स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध कर्तव्य है। यह अपील उन्होंने बीकेसी में मेट्रो के कार्यक्रम में भी किया।
इससे पहले उन्होंने संघ भवन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया। पूजा के बाद, पीएम मोदी सीधे बिना कार के संघ के बाहर आ गए..और उन्होने .”..नमस्कार करने के लिए, हाथ उठाए तो परिसर में ‘..भारत माता की जय!’ के नारे लगने लगे। इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक पराग अलवणी ने भी बाप्पा के दर्शन किए और लोकमान्य तिलक का अभिवादन किया।
संघ द्वारा निर्माण किए गए पु.ल. देशपांडे गौरव हॉल का प्रधान मंत्री मोदी ने घूमकर साहित्य, कुछ दस्तावेजों,लेखन सामग्री और वस्तुओं, तस्वीरों को देखा। और अतिथि हस्ताक्षर पुस्तिका में फीडबैक भी दर्ज किया।
————-
मुंबई मेट्रो के साथ ही प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को औरंगाबाद में महिला उद्यमियों की बैठक को सम्बोधित किया। महिला सशक्तिकरण पर बल देते मोदी ने कहा कि देश महिलाओं को सबल बनाने के लिए बचत गट योजना को बढ़ावा दिया गया है। उद्योग करने की इच्छुक महिलाओं को एक लाख रुपये तक कर्ज मुद्रा योजना के तहत दिया जायेगा। 5 हजार रुपये किसी भी समय बिना किसी चार्ज के बैंक से निकाला जा सकता है। देश 8 करोड़ महिलाओं को उज्वला योजना से जोड़ा गया गया है। औरिक सिटी का उद्घाटन भी किया।
————-
पीने योग्य शुद्ध जल के लिए 3. 5 लाख करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी। मराठवडा पानी की कील्लत को जल्द निपटाया जायेगा। वाटर इंटीग्रेटेड सिस्टम पर काम किया जा रहा है। दो बड़ी नदियों के पानी पाइप के माध्यम से यहां लाये जायेंगे।

Home / Mumbai / maha metro :लोकमान्य तिलक के इस नारे को मोदी ने बदल दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो