scriptmahabjp:भामरे ,किरीट ,गोगावले हुए उपाध्यक्ष तो माधव भंडारी मुख्य तथा केशव उपाध्ये सह मुख्य प्रवक्ता | mahabjp: resuffle in bjp ,new appointment and | Patrika News
मुंबई

mahabjp:भामरे ,किरीट ,गोगावले हुए उपाध्यक्ष तो माधव भंडारी मुख्य तथा केशव उपाध्ये सह मुख्य प्रवक्ता

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे अथवा बेटिकट हुए किरीट सोमैया एवं योगेश गोगावले तथा योगेश कंडालकर को संगठन में शामिल करते हुए उन्हें उपाध्यक्ष बनाया है।
माधव भंडारी को पुनः मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
उनके साथ केशव उपाध्ये की पदोन्नति कर सह मुख्य प्रवक्ता के साथ राज्य में मिडिया संपर्क प्रमुख बनाया है।
पुणे के शहर अध्यक्ष के पद पर माधुरी मिशाल को नियुक्त किया गया है।

मुंबईAug 20, 2019 / 08:12 am

Ramdinesh Yadav

mumb

mahabjp:भामरे ,किरीट ,गोगावले हुए उपाध्यक्ष तो माधव भंडारी मुख्य तथा केशव उपाध्ये सह मुख्य प्रवक्ता

मुंबई। प्रदेश भाजपा के संगठन में बदलाव कर व्यापक रूप देते हुए तीन नए उपाध्यक्ष और सहित कई नए लोगों को टीम में शामिल किया है। तो प्रवक्ता के नई टीम की घोषणा भी सोमवार को की गई। सरकार में मंत्री बने और अन्य पदों पर नियुक्त लोगों को पदमुक्त किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे अथवा बेटिकट हुए किरीट सोमैया एवं योगेश गोगावले तथा योगेश कंडालकर को संगठन में शामिल करते हुए उन्हें उपाध्यक्ष बनाया है। तो माधव भंडारी को पुनः मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। उनके साथ केशव उपाध्ये की पदोन्नति कर सह मुख्य प्रवक्ता के साथ राज्य में मिडिया संपर्क प्रमुख बनाया है। पुणे के शहर अध्यक्ष के पद पर माधुरी मिशाल को नियुक्त किया गया है। जलना में संतोष दानवे , नाशिक में गिरीश पालवे , यवतमाल में नितिन भूतड़ा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विकास रासकर को लाया गया है। प्रवक्ता के तौर पर मधु चव्हाण, गिरीश व्यास, गणेश हाके, शिरिष बोराळकर, विश्वास पाठक, अतुल शाह, अर्चना डेहणकर, शिवराय कुलकर्णी, भालचंद्र शिरसाट, श्वेता शालिनी, इजाज देशमुख, सुनील नेरळकर को नियुक्त किया गया है। अन्य विभागों में नियुक्त व् मंत्री बने पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन से मुक्त किया गया है। जिनमे मंगलप्रभात लोढा, आर. सी. पाटील व रमेश कुथे, संजय कुटे, अल्पसंख्यांक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्धीकी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय चौधरी, कामगार आघाडी संयोजक संजय केणेकर व व्यापारी आघाडी दिलीप कंदकुर्ते शामिल हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो