scriptमहाराष्ट्र: टायर फटने से क्रूजर पलटा, 3 महिलाओं की मौत, 5 जख्मी, मुंबई में चालक की मौत | Maharashtra accident cruiser overturns 3 women killed truck driver dies in Mumbai | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र: टायर फटने से क्रूजर पलटा, 3 महिलाओं की मौत, 5 जख्मी, मुंबई में चालक की मौत

Maharashtra Accident : मुंबई सेंट्रल ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में 57 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है।

मुंबईMay 12, 2024 / 05:24 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra accident news
Mumbai Accident : महाराष्ट्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सांगोला-जत रोड के पास एक एमयूवी के पलट जाने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हुए इस हादसे में बेलगावी जिले के अथानी तालुक के बल्लीगेरी गांव की तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें से कुछ हालत चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट पर तस्कर के शरीर से निकले कोकीन से भरे 110 कैप्सूल

मृतकों की पहचान बल्लीगेरी गांव निवासी 35 वर्षीय महादेवी चौगाला, 38 वर्षीय गीता दोदामणि और 40 वर्षीय कस्तूरी के तौर पर हुई हैं। सभी महलाएं दिहाड़ी मजदूर हैं। वे काम के लिए बल्लीगेरी गांव से महाराष्ट्र जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई।

टायर फटने से हादसा

पुलिस ने बताया कि क्रूजर (Cruiser) का बायां टायर फट गया, जिससे तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जत थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।   

मुंबई में ट्रक चालक की मौत

मुंबई सेंट्रल ब्रिज (बेलासिस ब्रिज) पर एक दुर्घटना में 57 वर्षीय एक ट्रक चालक की मौत हो गई। नागपाड़ा पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने भारी वाहनों को आने से रोकने के लिए पुल के प्रवेश द्वार पर 3.50 मीटर की ऊंचाई का बैरिकेड लगाया था।
शनिवार सुबह लगभग 5.15 बजे मुंबई सेंट्रल जंक्शन से ताड़देव की ओर तेज गति से जा रहा डंपर लोहे के बैरिकेड से टकरा गया। हादसे में डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामू यादव (57) की मौत हो गई।

Hindi News/ Mumbai / महाराष्ट्र: टायर फटने से क्रूजर पलटा, 3 महिलाओं की मौत, 5 जख्मी, मुंबई में चालक की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो