scriptमहाराष्ट्र में तय हुआ कैबिनेट विस्तार का मुहूर्त, बच्चू कडू समेत ये नेता बन सकते हैं मंत्री | Maharashtra Cabinet expansion happen next week these MLAs to become minister | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र में तय हुआ कैबिनेट विस्तार का मुहूर्त, बच्चू कडू समेत ये नेता बन सकते हैं मंत्री

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है।

मुंबईMay 19, 2023 / 02:15 pm

Dinesh Dubey

Orphan Reservation in Maharashtra

महाराष्ट्र में अनाथ बच्चों को जॉब में मिलेगा आरक्षण

Eknath Shinde Devendra Fadnavis Cabinet Expansions: महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष पर देश की शीर्ष कोर्ट के फैसले के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाली है। महाराष्ट्र की सत्ता से उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी (MVA) सरकार के हटने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 30 जून को सरकार की कमान संभाली थी।
सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस के पदभार ग्रहण करने के 39 दिनों के बाद पहला कैबिनेट विस्तार (Maharashtra Cabinet Expansion) हुआ। उसके बाद कई दिनों तक मंत्रियों के विभागों का आवंटन नहीं हुआ। हालांकि, बाद में विभागों के बंटवारे के बाद जल्द ही दूसरे मंत्रिमंडल के विस्तार की उम्मीद की जा रही थी। क्योंकि तब भी महाराष्ट्र कैबिनेट में 28 मंत्री पद रिक्त थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के दोनों धड़ों- एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट की कई याचिकाओं के कारण कैबिनेट विस्तार अधर में लटक गया। हालांकि लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का फैसला आया, जिससे शिंदे सरकार को राहत मिली। इसके बाद फिर कैबिनेट विस्तार की तैयारी जोर-शोर से शुरू हुई। खबर है कि अगले हफ्ते महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार होने तय है।
यह भी पढ़ें

शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री बना दूंगा, 1.67 करोड़ दो…. जेपी नड्डा के फर्जी पीए ने विधायकों को किया फोन


जेपी नड्डा से हुई चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गुट से बनाये जाने वाले मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है। दूसरी ओर बीजेपी की राज्य इकाई ने भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नए मंत्रियों के नामों पर चर्चा की।
जेपी नड्डा गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के मौके पर महाराष्ट्र दौरे पर आए थे। इस दौरान शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर उनसे चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, 23 या 24 मई को महाराष्ट्र की कैबिनेट का दूसरा विस्तार किये जाने की संभावना है। इस दौरान शिंदे खेमे के आठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

इन नामों पर लगी मुहर?

बताया जा रहा है कि शिंदे गुट से जिन विधायकों को महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल किया जायेगा, उनका नाम फाइनल हो चुका है। इस सूची में विधायक बच्चू कडू, प्रताप सरनाईक, सदा सरवणकर, चिमणराव पाटील, भरत गोगावले, संजय शिरसाट, यामिनी जाधव और कुछ अन्य विधायक शामिल हैं। दो दिन पहले ही सूबे के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। इससे पहले सीएम शिंदे ने कहा था कि जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
बता दें कि शिंदे-फडणवीस सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में कुछ ही शिवसेना विधायकों (बागी) को मौका मिला था। तब मंत्री पद नहीं मिलने से कई विधायक खफा हो गए थे। राज्य सरकार के वर्तमान मंत्रिमंडल में कुल 20 मंत्री हैं। इसमें करीब 20 नए मंत्रियों के शामिल किये जाने की उम्मीद है।

Home / Mumbai / महाराष्ट्र में तय हुआ कैबिनेट विस्तार का मुहूर्त, बच्चू कडू समेत ये नेता बन सकते हैं मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो