scriptMaharashtra Cabinet Expansion: शिंदे-फडणवीस सरकार में ऐसा होगा मंत्रीपद का फॉर्मूला, इस पूर्व मंत्री का कट सकता है पत्ता | Maharashtra Cabinet Expansion: This will be the formula of ministerial post in Shinde-Fadnavis government, the address of this former minister may be cut | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे-फडणवीस सरकार में ऐसा होगा मंत्रीपद का फॉर्मूला, इस पूर्व मंत्री का कट सकता है पत्ता

महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी संग्राम चल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट का विस्तार कल हो सकता है। इस बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पर पहुंचे। सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार में साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं को मौका देने पर सहमति जताई है।

मुंबईAug 08, 2022 / 08:03 pm

Siddharth

maha_cabinet.jpg

Devendra Fadnavis and Eknath Shinde

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट का विस्तार कल हो सकता है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए एक खास शर्त रखी गई है। शर्त के मुताबिक कैबिनेट में केवल साफ-सुथरी छवि वाले विधायकों को ही जगह दी जाएगी। इस शर्त के बाद राज्य पूर्व मंत्री और शिंदे खेमे के विधायक अब्दुल सत्तार का पत्ता कट सकता है। गौरतलब है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा घोटाले में अब्दुल सत्तार का नाम सामने आया है। ऐसे में बहुत कम उम्मीद हैं कि सत्तार को सरकार में शामिल किया जाए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त यानी कल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इस बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे है। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि 15 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Cabinet Expansion: कल हो सकता है शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार, CM आवास पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

बता दें कि राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार में साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं को मौका देने पर सहमति जताई है। इसलिए अब्दुल सत्तार का पता कट सकता है। शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल पात्रों में अब्दुल सत्तार की बेटियों हिना और उजमा का नाम शामिल था। वहीं शिंदे खेमे को मंत्रिमंडल विस्तार में महत्वपूर्ण विभाग नहीं दिए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी अपने पास वित्त, गृह और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखेगी। इन विभागों में से शिंदे राजस्व मंत्रालय पर जोर दे रहे हैं।
ऐसा होगा मंत्रीपद का फॉर्मूला: राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आज सुबह एकनाथ शिंदे के घर गए थे। दोनों के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। इस बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई थी। पहले चरण में 15 से 18 मंत्रियों को मौका मिल सकता है। इसमें बीजेपी से 11 से 12 और शिंदे खेमे से 5 से 7 विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते है। बता दें महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के करीब डेढ़ महीने बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। इसको लेकर विपक्ष लगातार शिंदे-फडणवीस सरकार पर निशाना साध रहा है। संबंधित विभागों के मंत्रियों और मंत्रियों की नियुक्ति नहीं होने से बहुत से काम अटके पड़े हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो