scriptMaharashtra Political Crisis: राज्यपाल ने DGP और मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, शिंदे गुट के विधायकों को सुरक्षा देने का दिया निर्देश | Maharashtra: Guv writes to DGP-Mumbai CP, demanding security to Rebel | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Political Crisis: राज्यपाल ने DGP और मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, शिंदे गुट के विधायकों को सुरक्षा देने का दिया निर्देश

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच केंद्र ने बागी 15 विधायकों को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है। इसी बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सूबे के डीजीपी और मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बागी विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

मुंबईJun 26, 2022 / 03:55 pm

Subhash Yadav

bhagat_koshiyari.png

Bhagat Singh Koshyari and Uddhav Thackeray

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच बागी विधायकों के खिलाफ शिवसैनिकों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इन सब के बीच केंद्र ने 15 बागी विधायकों को वाई प्लस सुरक्षा दी है। केंद्र ने शिंदे खेमे की अपील के बाद यह फैसला किया है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के डीजीपी और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। राज्यपाल ने अपने पत्र में शिंदे गुट के विधायकों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है।
राज्य के सियासी संग्राम के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज ही कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। राज्यपाल ने डीजीपी और मुंबई सीपी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि शिंदे कैंप के साथ जितने विधायक हैं उन्हें सुरक्षा दी जाए। इससे पहले कोविड संक्रमित पाए जाने के कारण उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे 22 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Political Crisis: केंद्र ने शिवसेना के बागी 15 विधायकों को दी Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, शिंदे गुट ने डिप्टी स्पीकर के खिलाफ लिया ये फैसला

सीएम उद्धव ठाकरे की अपील का कोई असर नहीं दिख रहा है। दरअसल शिवसेना के एक और विधायक उदय सावंत शिंदे गुट में शामिल होने के लिए मुंबई से गुवाहाटी निकले हैं। वह महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री भी हैं। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने एक ट्वीट कर कहा बागियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में। राउत ने इस ट्वीट के साथ महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर नरहरि जिरवाल की तस्वीर भी साझा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो