scriptMaharashtra: ‘नालायक मंत्रियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगा मराठा समाज’, तानाजी सावंत के बयान पर किशोरी पेडणेकर का पलटवार | Maharashtra Politics: Shiv sena Leader Kishori Pednekar On Tanaji Sawant Remark on Maratha Reservation | Patrika News
मुंबई

Maharashtra: ‘नालायक मंत्रियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगा मराठा समाज’, तानाजी सावंत के बयान पर किशोरी पेडणेकर का पलटवार

महाराष्ट्र का सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। इसी बीच शिंदे सरकार के मंत्री तानाजी सावंत के मराठा समाज को लेकर दिए गए एक बयान पर संग्राम छिड़ गया है। उनके इस बयान पर शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर ने पलटवार किया है।

मुंबईSep 26, 2022 / 05:08 pm

Subhash Yadav

Shiv sena Leader Kishori Pednekar On Tanaji Sawant Remark on Maratha Reservation

तानाजी सावंत के बयान पर किशोरी पेडणेकर का पलटवार

Maratha Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ राजनीतिक संग्राम अब तक जारी है। शिंदे सरकार में मंत्री तानाजी सावंत के मराठा समाज को लेकर दिए गए बयान को लेकर सूबे का सियासी पारा गरमा गया है। सावंत के बयान पर अब शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नालायक मंत्रियों को उन्हीं की भाषा में मराठा समाज जवाब देगा।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री तानाजी सावंत के बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर ने भी सावंत के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं भी मराठा समुदाय से आती हूं। पेडणेकर ने कहा कि मराठा समाज उन मंत्रियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगा जिस भाषा का इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: बीजेपी विधायक राम कदम ने आदित्य ठाकरे पर बोला बड़ा हमला, लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप; जानें मामला

शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि आपको मराठा समुदाय को आरक्षण देना चाहिए। सावंत के बयान के बाद मराठा क्रांति मोर्चा ने मंत्री तानाजी सावंत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। साथ ही मराठा क्रांति मोर्चा ने मांग की है कि मंत्री सावंत मराठा समुदाय से माफी मांगें।
मराठा क्रांति मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस मामले को हल्के में नहीं लेना चाहिए। वे हमें तानाजी सावंत के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो महाराष्ट्र में एक भी मंत्री को घुमने नहीं दिया जाएगा।

Home / Mumbai / Maharashtra: ‘नालायक मंत्रियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगा मराठा समाज’, तानाजी सावंत के बयान पर किशोरी पेडणेकर का पलटवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो