scriptMaharashtra Rains: महाराष्ट्र के गोंदिया में भारी बारिश का कहर जारी, 200 गांवों का संपर्क टूटा | Maharashtra Rains: Heavy Rains in Gondia, Flood Situation | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र के गोंदिया में भारी बारिश का कहर जारी, 200 गांवों का संपर्क टूटा

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी हैं। इन सब के बीच गोंदिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि गोंदिया में भारी बरसात होने के कारण 200 गांवों का संपर्क टूट गया है।

मुंबईAug 15, 2022 / 04:10 pm

Subhash Yadav

120 human lives have been lost due to heavy rainfall in various districts of the State

महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का कहर कम नहीं हुआ है। इसी बीच गोंदिया में भारी बारिश हुई है। जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है। बरसात होने के कारण जगह-जगह पानी भर गया है। खबर है कि बरसात के कारण 200 गावों का संपर्क टूट गया है। बारिश के मद्देनजर राहत और बचाव का काम प्रशासन की तरफ से जारी है।
वहीं राज्य के गोंदिया में आज सुबह से हो रही बरसात ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। बरसात के कारण किसानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। बारिश के चलते हजारों हेक्टर कृषि पानी के नीचे है। खबर है कि बरसात के कारण 20 गांवों का संपर्क टूट गया है। विदर्भ के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: रायगढ़ के पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने मौसम विभाग ने औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, पालघर, ठाणे, जलगांव, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पुणे की बात की जाए तो यहां के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने 16 अगस्त के दिन भी गोंदिया, रायगड, रत्नागिरी, सतारा, चंद्रपुर, यवतमाल, वाशिम में येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का प्रकोप जारी रहा है।
मुंबई की बात की जाए तो यहां आज अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि शहर में बादल पूरे सप्ताह छाये रह सकते हैं। पुणे में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Home / Mumbai / Maharashtra Rains: महाराष्ट्र के गोंदिया में भारी बारिश का कहर जारी, 200 गांवों का संपर्क टूटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो