scriptMaharashtra Rs 10000 crore mega textile park to be built in Amravati more than 1 lakh people get employment | महाराष्ट्र के अमरावती में बनेगा 10 हजार करोड़ का मेगा टेक्सटाइल पार्क, इतने लाख लोगों को मिलेगा रोजगार | Patrika News

महाराष्ट्र के अमरावती में बनेगा 10 हजार करोड़ का मेगा टेक्सटाइल पार्क, इतने लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

locationमुंबईPublished: Mar 17, 2023 07:59:50 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Maharashtra Mega Textile Park: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से महाराष्ट्र में एक बड़ी परियोजना खड़ी हो रही है। इस परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से एक लाख और अप्रत्यक्ष रूप से तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

eknath_shinde_devendra_fadnavis.jpg
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे
Amravati Mega Textile Park: महाराष्ट्र के कपास किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल राज्य से बाहर कई परियोजनाओं के जाने के बाद आलोचनाओं के घेरे में आई शिंदे-फडणवीस सरकार ने आज बड़ा ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये की मेगा टेक्सटाइल परियोजना स्थापित की जा रही है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.