scriptMaharashtra 50 percent discount on all types of MSRTC bus ticket fare for women | खुशखबरी! AC हो या नॉन-एसी, आज से MSRTC बसों में महिला यात्रियों को देना होगा सिर्फ 50% किराया | Patrika News

खुशखबरी! AC हो या नॉन-एसी, आज से MSRTC बसों में महिला यात्रियों को देना होगा सिर्फ 50% किराया

locationमुंबईPublished: Mar 17, 2023 04:11:32 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

MSRTC Bus Women Fare Discount: महाराष्ट्र में एमएसआरटीसी 15 हजार से अधिक एसी और नॉन-एसी बसों का संचालन करती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग सफ़र करते हैं।

maharashtra_msrtc_new_shivai_e-bus.jpg
महाराष्ट्र में महिला यात्रियों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट
Maharashtra MSRTC Bus: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने बजट 2023-24 में महिलाओं को सभी प्रकार की एसटी बसों के टिकट किराए में 50% की छूट की घोषणा की थी। इसके अनुसार आज (17 मार्च) से एसटी की सभी बसों में महिलाओं को टिकट किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.