19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लव जिहाद’ : विजय वर्मा बनकर की शादी, सच खुला तो बिहार ले जाकर महिला को जबरन पहनाया बुर्का और खिलाया गोमांस; 3 गिरफ्तार

Ulhasnagar Love Jihad Case: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में 'लव जिहाद' का मामला आया है, जहाँ इमरान शेख नाम के युवक ने विजय वर्मा बनकर हिंदू लड़की से शादी की। बाद में बिहार ले जाकर महिला को जबरन बुर्का पहनाने और गोमांस खिलाने का आरोप है। पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

May 19, 2026

man Maharashtra accused converting another religion marrying woman

AI photo

Fake Identity Marriage Maharashtra: महाराष्ट्र के उल्हासनगर से 'लव जिहाद' और धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने 'विजय वर्मा' नाम का फर्जी हिंदू कार्ड खेलकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि असलियत सामने आने के बाद आरोपी उसे बिहार ले गया, जहां उसे जबरन बुर्का व हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया गया और गोमांस (Beef) खिलाकर उसका धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा और प्रताड़ित किया गया। महिला की शिकायत पर उल्हासनगर के सेंट्रल पुलिस स्टेशन ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी पहचान के जाल में फंसी पीड़िता, शादी के बाद खुला राज

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को 'विजय वर्मा' बताकर उससे दोस्ती की थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद जब महिला को उसकी असली मुस्लिम पहचान का पता चला, तो आरोपी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। दोनों के इस शादी से तीन बच्चे भी हैं।

शादी के कुछ समय बाद आरोपी महिला को बिहार स्थित अपने पैतृक घर ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बिहार पहुंचते ही ससुराल वालों ने उस पर मुस्लिम रीति-रिवाजों को मानने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे जबरन हिजाब और बुर्का पहनाया गया। प्रताड़ना की हद तब पार हो गई जब उसे जबरदस्ती गोमांस खाने पर मजबूर किया गया। महिला का आरोप है कि पति के अलावा उसके ससुराल वालों ने भी उसके साथ मारपीट की और छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

दूसरी शादी कर महिला को घर से निकाला

लगातार हो रहे जुल्मों के बीच हद तो तब हो गई जब आरोपी पति ने पीड़िता को बताए बिना दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी रचाने के बाद आरोपी ने पहली पत्नी (पीड़िता) को बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बेसहारा पीड़िता जैसे-तैसे अपनी मां के घर (मायके) आकर रहने लगी पीड़िता का आरोप है कि मायके आने के बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। आरोपी पति और उसके परिवार के लोग लगातार उसके मायके आकर तोड़फोड़ करते रहे, जान से मारने की धमकियां देते रहे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। आखिरकार तंग आकर महिला ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस की कार्रवाई

लिखित शिकायत मिलने के बाद सेंट्रल पुलिस स्टेशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न आपराधिक धाराओं और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयासों के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मुख्य आरोपी इमरान शेख, सलमान शेख और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (Senior PI) शंकर अवताडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की कस्टडी लेकर मामले के हर पहलू और फर्जी दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।