scriptBuldana News: आवारा कुत्तों का आतंक! बुलढाणा में 10 साल के बच्चे को नोचा, हालत नाजुक | Maharashtra Stray dogs terror in Buldana 10-year-old attacked child's condition critical | Patrika News
मुंबई

Buldana News: आवारा कुत्तों का आतंक! बुलढाणा में 10 साल के बच्चे को नोचा, हालत नाजुक

Buldana Dog Attack: कुत्तों के हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग कर रहे है।

मुंबईAug 27, 2022 / 03:55 pm

Dinesh Dubey

Malwani dog acid attack

मुंबई में कुत्ते पर एसिड अटैक! बिल्लियों पर भौंकने से नाराज महिला ने की हैवानियत

Maharashtra Buldana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले (Buldana) में एक मासूम पर कई आवारा कुत्तों ने हमला (Dog Attack) कर दिया। बताया जा रहा है कि खुले में शौच के लिए बैठे 10 साल के बच्चे पर गली के कुत्तों ने हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बुलदाना शहर (Buldana City) के इंदिरा नगर (Indira Nagar) इलाके की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, करीब पांच आवारा कुत्तों ने 10 साल के इरशाद शेख पर हमला किया। वह शुक्रवार को अपने दो दोस्तों के साथ शौच के लिए घर से बाहर गया था। इस दौरान कुत्तों ने उसे निशाना बनाया और लहूलुहान कर दिया।
यह भी पढ़ें

Mumbai: अंधेरी स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, गर्भवती महिला जख्मी

चीख-पुकार सुन अगल-बगल के लोग इरशाद को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक इरशाद गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसकी हालत देख फ़ौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोग आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग कर रहे है। बुलढाणा शहर में पिछले कई महीनों से शहर की सड़कों पर आवारा जानवर व कुत्ते खुलेआम घूम रहे हैं। इसी में से कुछ ने 10 साल के इरशाद शेख पर हमला किया।
ताजा घटना के बाद बुलढाणा के लोग चाहते हैं कि नगर पालिका इस ओर ध्यान दे और आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करे। फिलहाल इरशाद शेख का बुलढाणा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा हैं।
वहीँ, इस घटना से इलाके के लोगों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका कई दिनों से आवारा पशुओं की शिकायतों की अनदेखी कर रही है। लोग चाहते है कि नगर पालिका तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़े, जो आम जनता के लिए खतरनाक बन गए है। हालांकि अब देखना होगा कि इस घटना के बाद नगर पालिका वास्तव में क्या कार्रवाई करती है।

Hindi News/ Mumbai / Buldana News: आवारा कुत्तों का आतंक! बुलढाणा में 10 साल के बच्चे को नोचा, हालत नाजुक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो