scriptMaharashtra Swine Flu: महाराष्ट्र में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का कहर, सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में, अब तक 7 लोगों की मौत | Maharashtra Swine Flu Cases increasing in state maximum infected in Mumbai 7 people died | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Swine Flu: महाराष्ट्र में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का कहर, सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में, अब तक 7 लोगों की मौत

Maharashtra Swine Flu News: स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि अगर बुखार जैसे लक्षण नजर आएं तो उसे नजरंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे तबीयत खराब होने की स्थिती में डॉक्टर को जरुर दिखाए। सैकड़ों लोगों में स्वाइन फ्लू जैसा लक्षण देखने को मिला है लेकिन जांच के बाद संक्रमण का पक्का पता चल सकेगा।

मुंबईJul 23, 2022 / 09:39 am

Dinesh Dubey

Swine Flu in Maharashtra

महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू का तांडव जारी

Maharashtra Swine Flu Update: कोविड-19 महामारी के बाद महाराष्ट्र में अब स्वाइन फ्लू (Swine Flu News) का खतरा बढ़ने लगा है। राज्यभर में एच1एन1 वायरस (H1N1 Flu Virus) यानि स्वाइन फ्लू से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही अब तक 142 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज मुंबई (Mumbai Swine Flu) में हैं। इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) को भी अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई में स्वाइन फ्लू के 43, पुणे में 23, पालघर में 22, नासिक में 17, नागपुर में 14, कोल्हापुर में 14, ठाणे और कल्याण-डोंबिवली में दो-दो मरीज सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से पुणे और ठाणे में दो-दो और कोल्हापुर में तीन लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Rains: शनिवार और रविवार को होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि अगर बुखार जैसे लक्षण नजर आएं तो उसे नजरंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे तबीयत खराब होने की स्थिती में डॉक्टर को जरुर दिखाए। सैकड़ों लोगों में स्वाइन फ्लू जैसा लक्षण देखने को मिला है लेकिन जांच के बाद संक्रमण का पक्का पता चल सकेगा।
पिछले कुछ सप्ताह के दौरान तापमान में उतार चढ़ाव ने संक्रमण को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में इस साल स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की तुलना में महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में मामूली इजाफा देखने को मिला। राज्य में 24 घंटे की अवधि में 2515 नए मरीज मिले जबकि 2449 मरीज ठीक होकर घर गए। इस दौरान कुल छह कोरोना मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक कुल 78,67,280 कोरोना मरीज ठीक हुए है। इसलिए राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.97 फीसदी पहुंच गई है। राज्य में कोविड-19 मृत्यु दर 1.84 फीसदी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो