scriptमॉनसून से पहले महाराष्ट्र में आंधी-पानी ने बरपाया कहर, 5 की मौत, बिजली गिरने से 8 जानवर मरे | Maharashtra thunderstorm rain 5 people killed lightning kills 8 animals | Patrika News
मुंबई

मॉनसून से पहले महाराष्ट्र में आंधी-पानी ने बरपाया कहर, 5 की मौत, बिजली गिरने से 8 जानवर मरे

Maharashtra Monsoon Update : मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है। जबकि महाराष्ट्र में भी जून के पहले हफ्ते में मॉनसून की एंट्री हो सकती है।

मुंबईMay 27, 2024 / 06:03 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra rain alert
Maharashtra Weather : महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पर रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून को लेकर बड़ी अपडेट दी है। आईएमडी ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है। जबकि महाराष्ट्र में भी जून के पहले हफ्ते में मॉनसून की शुरुआत हो सकती है। मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

Maharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाडा में भीषण गर्मी, अकोला में धारा 144 लागू, मुंबई में बारिश के आसार

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रविवार को तूफानी हवाएं चलीं और बारिश हुई. इससे जलगांव, सोलापुर और धाराशिव जिले में जानमाल का काफी नुकसान हुआ। सोलापुर के माढा में भारी बारिश हुई। जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। वहीँ, कई लोगों के घरों की छतें उड़ गईं।

दो बड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धाराशिव में आंधी-तूफान की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा जलगांव जिले के यावल तालुका में आंधी-पानी के कारण एक घर ढह गया। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
सोलापुर के माढ़ा में रविवार दोपहर से शाम के बीच तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया। फसलें बर्बाद हो गईं। तूफानी बारिश के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। सोलापुर में एक पेट्रोल पंप की छत गिर गई. मोहोल तालुका में देवडी फाटा के पास पेट्रोल पंप की छत गिर गई। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

आंधी-बारिश ने मचाया तांडव

वहीँ, धाराशिव में तेज आंधी चली, इससे हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम हनुमंत कोलपे बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही आंधी शुरू हुई घर का छप्पर उड़ गया और एक पत्थर कोलपे के सिर पर गिरा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना धाराशिव तालुका के सांगवी गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद ओमराजे निंबालकर और विधायक कैलास पाटिल ने घटनास्थल का दौरा किया।
जलगांव जिले में रविवार को तूफानी हवाओं के कारण कई जगहों पर हादसे हुए। यावल तालुका में एक घर ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो और तीन साल के बच्चे भी शामिल है। यह घटना सातपुडा रेंज से सटे यावल तालुका के आंबा पानी गांव के पास हुई।

बिजली गिरने से 8 जानवरों की मौत

मलकापुर पुलिस स्टेशन भी तूफानी हवाओं और बेमौसम बारिश की चपेट में आ गया। पुलिस स्टेशन की इमारत में लगा पतरा उड़ गया। साथ ही इलाके में पेड़ भी गिर गए। थाने में रखे अहम दस्तावेज के अलावा कंप्यूटर और इलेक्टिक चीजें भीग गयीं।
सिल्लोड तालुका में बीती रात तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। हालांकि जनहानि नहीं हुई, लेकिन घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। दो दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 पशुओं की मौत हो गयी।

Hindi News/ Mumbai / मॉनसून से पहले महाराष्ट्र में आंधी-पानी ने बरपाया कहर, 5 की मौत, बिजली गिरने से 8 जानवर मरे

ट्रेंडिंग वीडियो