scriptWeather Update: मुंबई में मौसम हुआ ठंडा-ठंडा, कूल-कूल; जानें महाराष्ट्र में और कितने दिन पड़ेगी ठंड | Maharashtra weather update cold increase Mumbai mercury dips 16 degrees celsius check IMD forecast | Patrika News
मुंबई

Weather Update: मुंबई में मौसम हुआ ठंडा-ठंडा, कूल-कूल; जानें महाराष्ट्र में और कितने दिन पड़ेगी ठंड

Maharashtra Weather: राज्य में मकर संक्रांति के दिन उत्तरायण शुरू होने के साथ ही तापमान बढ़ने की बजाय गिरने लगा है।

मुंबईJan 16, 2024 / 12:49 pm

Dinesh Dubey

maharashtra_cold_update.jpg

मुंबई में 16.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

Mumbai/Pune Weather: महाराष्ट्र में मकर संक्रांति के दिन से ठंडी ने जोरदार वापसी की है। पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मुंबई, पुणे समेत राज्य के कई शहरों में पारा तेजी से गिरा है। मुंबई में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भीषण ठंड पड़ रही है। राज्य के सबसे गर्म शहर के नाम से मशहूर जलगांव का पारा सबसे ज्यादा गिरा है। औरंगाबाद में आज पारा 9.2 डिग्री तक लुढ़का, जो कि राज्य में सबसे कम है।
मकर संक्रांति के दिन उत्तरायण शुरू होने के साथ तापमान बढ़ने की बजाय शाम से गिरने लगा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य में अगले तीन दिनों तक ठंड बनी रहेगी। सोमवार को जलगांव का पारा राज्य में सबसे कम 9.9 डिग्री दर्ज किया गया था, हालांकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, अहमदनगर और पुणे में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! 3-4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को गुलाबी ठंड के साथ सुबह हुई। आज शहर के सांताक्रुज में 16.2 डिग्री और कोलाबा में 18.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। मिनी कश्मीर कहे जाने वाले महाबलेश्वर में पारा 14.7 डिग्री तक गिरा।
पिछले दो-तीन दिनों से मुंबई और उपनगरों के साथ-साथ पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। मुंबई में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। स्मॉग की वजह से प्रदूषण भी बढ़ा है। पुणे में भी ठंड बढ़ी है और बीती रात में पारा 10.8 डिग्री तक लुढ़का है।
नासिक जिले में तापमान में काफी गिरावट आई है. निफाड में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नासिक शहर में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो से तीन दिनों तक उत्तर से आने वाली ठंडी हवा बहेगी और सर्दी का सितम जारी रहेगा।
इस साल देश में मॉनसून कुछ खास नहीं रहा। कई राज्यों में औसत से कम बारिश हुई। उसके बाद शुरू में ठंड भी रूठी रही। इसका असर रबी सीजन की फसल पर पड़ा। लेकिन अब ठंड बढ़ने से किसानों को राहत मिली है।

पुणे में कहां पड़ी सबसे ज्यादा सर्दी-

https://twitter.com/Hosalikar_KS/status/1747113810937455073?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Mumbai / Weather Update: मुंबई में मौसम हुआ ठंडा-ठंडा, कूल-कूल; जानें महाराष्ट्र में और कितने दिन पड़ेगी ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो