scriptसाहित्य सेवा के लिए कई गणमान्य हुए पुरस्कृत हुए | Many dignitaries were awarded for literature service | Patrika News
मुंबई

साहित्य सेवा के लिए कई गणमान्य हुए पुरस्कृत हुए

2017-18 का पुरस्कार वितरण समारोह

मुंबईMar 03, 2019 / 09:48 pm

Devkumar Singodiya

साहित्य सेवा के लिए कई गणमान्य हुए पुरस्कृत हुए

साहित्य सेवा के लिए कई गणमान्य हुए पुरस्कृत हुए

मुंबई. महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से वर्ष 2017-18 का पुरस्कार वितरण समारोह चर्चगेट के समीप एक कॉलेज में आयोजित किया गया। इस वर्ष दो अखिल भारतीय सन्मान जीवन गौरव पुरस्कार, आठ राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार और 20 विधा पुरस्कार सहित कुल 30 पुरस्कार दिए गए।


परमवीर की लेखिका मंजू लोढ़ा को राज्य के शिक्षा व संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने उनके साहित्यिक योगदान के लिए महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में अकादमी के अध्यक्ष व खेलमंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि सरकार साहित्य एवं संस्कृति के प्रचार के लिए सतत रूप से प्रयासरत है। साहित्यकार हो या कलाकार उन्हें राजाश्रय नहीं अपितु राजपुरस्कृत किए जाने की जरूरत है।

इससे पूर्व अकादमी के कार्याध्यक्ष प्रो. शीतला प्रसाद दुबे ने कहा कि अकादमी के पुरस्कारों का चयन बड़े ही पारदर्शी तरीके से किया गया है।
इस अवसर अकादमी की स्मारिका का विमोचन मंत्री तावड़े, राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे, विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा और आकदमी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. नंदलाल पाठक ने किया। आयोजन में कवि सम्मेलन में डॉ. सुधाकर मिश्र, महेश दुबे, लेफ्टि. कर्नल मनोज सिन्हा, प्रमिला शर्मा एवं डॉ. विजयप्रकाश शर्मा ने काव्य पाठ किया।

Home / Mumbai / साहित्य सेवा के लिए कई गणमान्य हुए पुरस्कृत हुए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो