scriptविस्तारा एयरलाइंस में महिला से छेडख़ानी,65 वर्षीय व्यापारी गिरफ्तार | molestation of woman in Vistara Airlines accused arrested | Patrika News
मुंबई

विस्तारा एयरलाइंस में महिला से छेडख़ानी,65 वर्षीय व्यापारी गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर विमान लैंड करने के बाद इसकी शिकायत एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में की गई…

मुंबईJan 08, 2019 / 06:54 pm

Prateek

file photo

file photo

(मुंबई): महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए सरकार की ओर से कठोर नियम बनाए गए है इसके बावजूद ऐसे मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश के अलग—अलग इलाकों से महिलाओं से छेडखानी करने और शारीरिक शोषण करने के मामले सामने आ रहे है जो दर्शाते है कि हालात अभी भी बेहद खराब है। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है जहां पर हवाई जहाज में यात्रा कर रही महिला के साथ सफर के दौरान छेड़खानी की गई।

 

यह घटना दिल्ली से मुंबई आ रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान में हुई। महिला से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने 65 वर्षीय व्यापारी अनिल मूलचंदानी (65) को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली के व्यापारी अनिल मूलचंदानी दिल्ली से मुंबई विस्तारा एयरलाइंस से आ रहे थे। तभी विमान में यात्रा कर रही 41 वर्षीय महिला ने उन पर छेडख़ानी करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि एयरलाइंस में भी इसकी शिकायत क्रू मेंबर्स से की थी। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान लैंड करने के बाद इसकी शिकायत एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में की गई, जिसके बाद मूलचंदानी की गिरफ्तारी हुई।

Home / Mumbai / विस्तारा एयरलाइंस में महिला से छेडख़ानी,65 वर्षीय व्यापारी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो