31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Withdrawn: देश से मानसून की विदाई हुई शुरू, सितंबर के अंत तक महाराष्ट्र से रवानगी की संभावना, पढ़ें पूरी खबर

Monsoon 2022 Withdrawn Started: इस साल देश में जून से सितंबर तक चार महीने के दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के दौरान अच्छी बारिश हुई। यह लगातार चौथा साल था, जब देश के अधिकांश इलाकों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 20 Sep 2022, 4:19 PM IST

Monsoon Alert Rain In India

दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दस्तक

Monsoon Withdrawn News: दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की देश से विदाई शुरू हो चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बयान में कहा कि मॉनसून की रवानगी की शुरुआत आज (20 सितंबर) से हो चुकी है और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से और उससे लगे कच्छ क्षेत्र से विदा हो चुका है. आगे भी मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

उत्तर पश्चिमी भारत से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून आमतौर पर 17 सितंबर से विदा लेना शुरु करता है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 28 सितंबर, 2019 में नौ अक्टूबर, 2018 में 29 सितंबर, 2017 में 27 सितंबर और 2016 में 15 सितंबर को मॉनसून की रवानगी शुरू हुई थी। यह भी पढ़े-Monsoon Update : जयपुर में तेज हवा के साथ बारिश, जानें कब होगी मानसून की विदाई

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि चूंकि महाराष्ट्र में विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने की संभावना है, इसलिए यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी सितंबर के अंत में होने की संभावना है।

आईएमडी (पुणे) में मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी (Anupam Kashyapi) ने कहा कि सितंबर के अंत तक बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। कई प्रणालियाँ हैं जो इस महीने के अंत तक महाराष्ट्र में बारिश जारी रखेंगी।

गौरतलब हो कि बीते साल भी देश के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून देरी तक रहा था और 25 अक्टूबर 2021 को देश से रवानगी हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2010 और 2021 के बीच मॉनसून 25 अक्टूबर को या उसके बाद पांच बार- 2017, 2010, 2016, 2020 और 2021 में देश से गया है।

उल्लेखनीय है कि इस साल देश में जून से सितंबर तक चार महीने के दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के दौरान अच्छी बारिश हुई। यह लगातार चौथा साल था, जब देश के अधिकांश इलाकों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।