scriptMumbai : गेंद लेने गए थे 5 बच्चे, दरिंदे ने डराकर किया यौन उत्पीड़न, आपस में करवाया ये गंदा काम | Mumbai crime man gets 10 years jail for sexually assaulting 5 minors | Patrika News
मुंबई

Mumbai : गेंद लेने गए थे 5 बच्चे, दरिंदे ने डराकर किया यौन उत्पीड़न, आपस में करवाया ये गंदा काम

Rape Crime : बच्चे कबूतरों को देखने के लिए सुनसान इमारत की छत पर गए थे। जहां दरिंदे ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

मुंबईMay 07, 2024 / 07:48 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Police
Mumbai Crime : मुंबई की एक अदालत ने पांच नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न के दोषी व्यक्ति को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। पीड़ित बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है। आरोपी ने बच्चों को एक-दूसरे के साथ ओरल सेक्स करने के लिए भी मजबूर किया था।
अदालन ने सभी पक्षों की दलीले सुनने के बाद सोमवार को 25 वर्षीय आरोपी को पांच नाबालिग लड़कों का यौन उत्पीड़न करने के लिए दोषी ठहराया। इसके लिए उसे 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें

तेज आवाज में फार्ट करने पर मचा बवाल, लोहे की रॉड से की पिटाई, उसके बाद जो हुआ…

6 साल पहले का है मामला

यह मामला 2018 का है। जब अपनी गेंद लेने के लिए पीड़ित बच्चे बेस्ट पावर हाउस परिसर में घुसे तो आरोपी ने उनके साथ घिनौना कृत्य किया। बच्चे कबूतरों को देखने के लिए इमारत की छत पर गए थे। इस दौरान आरोपी वहां आ गया और बच्चों को परिसर में चोरी छीपे आने के लिए डराने-धमकाने लगा। इसके बाद उसने बच्चों के कपड़े उतरवाए और उनका नग्न वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में उसने उनमें से एक लड़के को दूसरी जगह ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

इसके बाद आरोपी वापस आया और फिर बाकि बच्चों के साथ हैवानियत की। उसने बच्चों के न्यूड वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्चों ने अपनी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िताओं के बयान को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया गया और पहचान परेड करायी गयी। पीड़ित बच्चों की गवाही और अन्य साक्ष्यों से दोष सिद्ध हुआ।

Hindi News/ Mumbai / Mumbai : गेंद लेने गए थे 5 बच्चे, दरिंदे ने डराकर किया यौन उत्पीड़न, आपस में करवाया ये गंदा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो