scriptMumbai News : Bhiwandi : कोविद-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं | Mumbai News : Bhiwandi | Patrika News
मुंबई

Mumbai News : Bhiwandi : कोविद-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं

भिवंडी पुलिस ने 24 घंटे में 828 बाइकरों, 47 रिक्शा, 24 कार के खिलाफ कार्रवाई सहित 37 वाहन भी किए जब्त। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने सहित मास्क न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन, निजामपुरा, नारपोली, भोईवाड़ा, शांतिनगर और कोनगांव पुलिस सहित यातायात पुलिस की कल्याणनाका, नारपोली और कोनगांव यूनिट ने जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है।

मुंबईJul 01, 2020 / 12:05 am

Binod Pandey

Mumbai News : Bhiwandi : कोविद-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं

Mumbai News : Bhiwandi : कोविद-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं

भिवंडी. स्थानीय पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के मार्गदर्शन में यहां के सभी 6 पुलिस स्टेशनों सहित तीनों यातायात पुलिस की यूनिट ने मिलकर 24 घंटे में 828 बाइक 43 ऑटो रिक्शा और 24 कार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 31 वाहनों को भी जब्त किया है। जिसे लेकर अनावश्यक तौर पर सड़क नापने वाले वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
मालूम हो कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने सहित मास्क न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन, निजामपुरा, नारपोली, भोईवाड़ा, शांतिनगर और कोनगांव पुलिस सहित यातायात पुलिस की कल्याणनाका, नारपोली और कोनगांव यूनिट ने जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है। पुलिस उपायुक्त शिंदे के मुताबिक मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर मुंबई के एक हजार के दंड के मुकाबले यहां 5 सौ रूपए का दंड जगह पर वसूल किया जा रहा है। क्योंकि कोर्ट आदि की प्रक्रिया में एक से डेढ़ महीने का समय लगता है। इसलिए शहर के प्रत्येक पुलिस स्टेशन स्तर पर टीम बनाकर रसीद बुक के साथ जगह पर दंड वसूला जा रहा है।

Home / Mumbai / Mumbai News : Bhiwandi : कोविद-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो