scriptMumbai Rains: मुंबई में लगातार बारिश से जलभराव, लोकल ट्रेन सेवा लड़खड़ाई, कुछ बेस्ट बसों का बदला गया रूट | Mumbai Rain Alert Waterlogging in city Mumbai local train delayed many BEST buses routes changes | Patrika News
मुंबई

Mumbai Rains: मुंबई में लगातार बारिश से जलभराव, लोकल ट्रेन सेवा लड़खड़ाई, कुछ बेस्ट बसों का बदला गया रूट

Mumbai Rain Alert: मुंबई के अंधेरी सबवे के पानी में डूबने की वजह से बंद करना पड़ा और एसवी रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा. वहीँ, अंधेरी मार्केट में 1.5 फीट जलजमाव से यातायात धीमा हो गया।

मुंबईSep 13, 2022 / 09:33 am

Dinesh Dubey

Mumbai rains Update

मुंबई में भारी बारिश जारी

Mumbai Rains Mumbai Local Train Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश की जोरदार एंट्री हुई है। शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। इस बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी खबर है। जिस वजह से अनेक निचले इलाकों में जलभराव हुआ है। शहर के सड़क और रेल यातायात पर भी बारिश की मार पड़ी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पानी भरने के कारण लोगों को आवाजाही में बड़ी परेशानी हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को मुंबई और उससे सटे जिलों में भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
यह भी पढ़ें

Thane: नाबालिग भांजी को प्रेग्नेंट करने वाले दरिंदे को मिली उम्रकैद की सजा, बदकिस्मत मासूम पर खूब किये थे जुर्म

बताया जा रहा है कि मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं 15 से 20 मिनट देरी से चल रही है. डोंबिवली से दादर की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनें करीब 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। जिस वजह से काम पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। खोपोली, कर्जत से आने वाले लोकल ट्रेनें भी देरी से चलती दिख रही हैं। जबकि मुंबई से कसारा के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों के भी लेट होने की खबर है।
अधिकारीयों ने बताया कि अंधेरी सबवे के पानी में डूबने की वजह से बंद करना पड़ा और एसवी रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा. वहीँ, अंधेरी मार्केट में 1.5 फीट जलजमाव से यातायात धीमा हो गया। वहीं, दूसरी ओर कांदिवली पोइसर नदी भी लबालब भरी है। अंधेरी और कांदिवली के साथ ही माटुंगा, सायन, गोरेगांव, दहिसर, मलाड, बोरीवाली, विलेपार्ले, बांद्रा में भी कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या पैदा हुई। जिसकी वजह से ट्राफिक की रफ्तार धीमी होने की संभावना है। इस बीच प्रभावित इलाकों से गुजरने वाली कुछ बेस्ट बसों के रूट को भी बदले जाने की सूचना है।
https://twitter.com/hashtag/WeatherUpdate?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पहले ही आईएमडी ने मुंबई और उससे सटे जिलों में इस सप्ताह जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने 11 सितंबर को मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए 15 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी के मुताबिक इस अवधि में गरज के साथ मुंबई और ठाणे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो