scriptMumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, आईएमडी ने जारी किया ये अलर्ट; देखें वीडियो | Mumbai Rains: Water logging in parts of Mumbai due to heavy rainfall in the city, Watch Video | Patrika News
मुंबई

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, आईएमडी ने जारी किया ये अलर्ट; देखें वीडियो

महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश ने फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। बताना चाहते हैं कि मुंबई में आज सुबह से ही हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है।

मुंबईAug 03, 2022 / 09:55 am

Subhash Yadav

Water logging in parts of Mumbai due to heavy rainfall in the city

मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी

Mumbai Rains: महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश ने फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। शहर में आज सुबह से ही हो रही बरसात के कारण निचले इलाकों में जलजमाव देखने को मिल रहा है। बरसात के कारण गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। साथ ही मुंबईकरों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। मुंबई सहित आसपास के कई इलाकों में बरसात हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शहर में 5 से 6 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी।
मुंबई में एक बार फिर तेज बारिश होने से शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बरसात के कारण कई इलाकों में जलजमाव देखने को मिला है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई के किंग सर्कल का वीडियो भी साझा किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि बरसात के कारण पानी भरा हुआ है। जिससे ट्रैफिक पर भी असर हुआ है। बरसात के कारण मुंबईकरों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में 6 अगस्त तक झमाझम बारिश की भविष्यवाणी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

https://twitter.com/ANI/status/1554670023909998593?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में 5 और 6 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है। साथ ही शहर में मध्य मानसून शुष्क मौसम इसी सप्ताह के अंत में खत्म हो सकता है। आईएमडी का कहना है कि अरब सागर से आने वाली पछुआ हवाओं के मजबूत होने के कारण मुंबई में 5-6 अगस्त से बरसात बढ़ने की आशंका है। साथ ही इस दौरान अधिक बरसात होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आने वाले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। शहर में पिछले 15 दिनों के दौरान शहर में बहुत कम या बहुत हल्की बरसात दर्ज की गई है।

Home / Mumbai / Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, आईएमडी ने जारी किया ये अलर्ट; देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो