scriptNashik Leapord Attack : आधी रात को होटल, अस्पताल में घुसा तेंदुआ | Nashik Leapord Attack | Patrika News
मुंबई

Nashik Leapord Attack : आधी रात को होटल, अस्पताल में घुसा तेंदुआ

चांडक सर्कल स्थित हॉटेल एसएसके ( Hotel ) में तेंदुआ घूस गया, यहां से निकलकर तेंदुए ने तड़के 3.30 बजे उसी रास्ते से सुयश अस्पताल ( Hospital ) में प्रवेश ( Entry ) किया। जबकि, इसी दिन इंदिरा नगर ( Indira nagar ) में भोर 5.30 बजे मोर्निंग वॉक ( Morning Walk ) को जा रहे 2 पुरुषों पर हमला कर दिया

मुंबईMay 31, 2020 / 07:35 pm

Binod Pandey

Farmers shying away from going to the fields

Farmers shying away from going to the fields

नासिक. कोरोना से परेशान नासिक में अब तेंदुए के हमले ने नींद उड़ा दी है। पिछले दो दिनों से रिहायसी इलाकों में तेंदुए घूम रहे हैं। शनिवार मध्यरात में चांडक सर्कल स्थित हॉटेल एसएसके में तेंदुआ घूस गया, यहां से निकलकर तेंदुए ने तड़के 3.30 बजे उसी रास्ते से सुयश अस्पताल में प्रवेश किया। जबकि, इसी दिन इंदिरा नगर में भोर 5.30 बजे मोर्निंग वॉक को जा रहे 2 पुरुषों पर हमला कर दिया। कॉलेज रोड के बीवायके कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब एक तेंदुआ घुस गया और एक महिला पर हमला कर दिया था।
दो दिन में तीन लोगों को किया जख्मी

सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई साथ ही सुरक्षा गार्डों ने भी तेंदुए को देखा। तेंदुए ने इंदिरानगर के राजसारथी सोसायटी में मोर्निंग वॉक के लिए साढ़े 5 बजे जा रहे सुपडू अहिरे ( 66 वर्ष ) और राजेंद्र निवृत्ती जाधव ( 53 ) को जख्मी कर दिया। जबकि, कॉलेज रोड के बीवायके कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब एक तेंदुआ घुस गया और एक महिला पर हमला कर दिया था। 2 दिनों में 3 लोगों को तेंदुए ने जख्मी कर दिया।

-तेंदुआ सुबह करीब 3.30 बजे दीवार को पार किया। दाईं ओर जाने के लगभग एक मिनट बाद, वह साईं स्क्वायर की दिशा में निकल गया।
डॉ. हेमंत ओस्तवाल, प्रबंध निदेशक, सुयश अस्पताल


जब जंगली जानवर शिकार की तलाश में बाहर जाते हैं, तो वे अपने मूल निवास स्थान पर लौट आते हैं। नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए, ब’चों के साथ-साथ वरिष्ठों का भी ध्यान रखना चाहिए।

Home / Mumbai / Nashik Leapord Attack : आधी रात को होटल, अस्पताल में घुसा तेंदुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो